IND vs WI 3rd T20: शिवम दुबे OUT, नीतीश IN... तीसरे टी20 के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग 11, वैभव फिर बैठेंगे बेंच पर?

IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज, रविवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया प्लेइंग 11 बदलाव कर सकती हैं। टीम में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है।

तीसरे टी20 के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग 11, वैभव फिर बैठेंगे बेंच पर? | Image: X

IND vs WI 3rd T20: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, (11 अक्तूबर) को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला अहम होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

रांची में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में श्रेयस अय्यर की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी और इसके लिए टीम में बदलाव हो सकते हैं। फैंस की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं, लेकिन उससे पहले यह कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हो सकती है।

शिवम दुबे OUT, नीतीश IN

बता दें कि दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही थी। मुख्य गेंदबाज कुलदीप से लेकर अक्षर और नमन धीर महंगे साबित हुए थे। प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह प्लेइंग 11 में जगह बरकरार तो रख सकते हैं, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ऑलराउंडर शिवम दुबे तीसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह मिल सकती है।

वैभव फिर बैठेंगे बेंच पर?

15 साल के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के फैंस का दिल एक बार फिर टूटने वाला है, क्योंकि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम में वैभव को जगह मिलना मुश्किल है। अब देखना है कि आज के मुकाबले में वैभव को टीम में जगह मिलती है या नहीं।

October 10, 2026

IND vs WI 3rd T20 कितने बजे से खेला जाएगा?

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के लिए टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। इस मैच लाइव एक्शन आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरी Squad
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 October 2026 at 15:43 IST