अपडेटेड 7 February 2026 at 23:20 IST
IND vs USA T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी, भारत ने USA को 29 रन से हराया
IND vs USA T20 World Cup 2026: शनिवार, 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला गया है। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया है। मैच में कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
IND vs USA T20 World Cup 2026: शनिवार, 7 फरवरी को भारत बनाम यूएसए के बीच टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप ए का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना पाई। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया।
Live Blog
IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 ग्रुप ए में भारत बनाम USA के बीच मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 29 रन से जीत लिया। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खली। भारत USA को 162 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में अमेरिका महज 132 रन ही बना पाई।
- Listen to this article
7 February 2026 at 23:19 IST
भारत ने 29 रन से मैच जीत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच भारत ने जीत लिया है। भारत ने अमेरिका को 162 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में USA महज 132 रन ही बना पाई। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली।
7 February 2026 at 22:26 IST
अक्षर ने लिए दो गेंदों में 2 विकेट
भारतीय टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर अमेरिका की कमर तोड़ दी है। उन्होंने संजय और हरमीत का विकेट लेकर अमेरिका को बहुत पीछे धकेल दिया है। 16 ओवर में अमेरिका ने 101 रन पर 6 विकेट गंवा चुके हैं।
Advertisement
7 February 2026 at 22:04 IST
USA का चौथा विकेट गिरा
मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के बाद स्पिन का जादू चल पड़ा है। वरुण ने भारत को चौथा सफलता दिला दी है। इस व्यक्त दोनों साइड से स्पिन का जलवा बरकरार है। अमेरिका 12.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए हैं।
7 February 2026 at 21:39 IST
USA के गिरे बैक-टू-बैक 3 विकेट
भारतीय तेज गेंदबाज सिराज और अर्शदीप ने USA को एक के बाद एक तीन झटके दिए। अमेरिका ने 14 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए।
Advertisement
7 February 2026 at 20:59 IST
भारत ने USA को 162 रन का लक्ष्य दिया
टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने अमेरिका को 162 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, लगभग सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं। अभिषेक और शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल पाए।
7 February 2026 at 20:55 IST
कप्तान सूर्यकुमार यादव के खेली शानदार पारी
लड़खड़ाती टीम इंडिया को संभलाने का काम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया। एक तरफ से क्रीज पर मौजूद रहे सूर्यकुमार ने टीम को संभाले रखा और टीम को 161 रन तक पहुंचाया। उन्होंने शानदार नाबाद 84 रन की पारी खेली। अब USA को मैच जीतने के लिए 162 रन चाहिए।
7 February 2026 at 20:43 IST
कप्तान सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाया
सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। भारत फिलहाल 17.2 ओवर में 127 पर 7 है। भारत के सभी मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए हैं। सिर्फ कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी तरह अर्शदीप 4 रन बनाकर क्रीज पर है।
7 February 2026 at 20:31 IST
16.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/7
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/7 रन हो गया है। टीम के लिए क्रीज पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 47 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर मौजूद अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस हालत के बाद देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया कितने रन के टोटल तक पहुंच पाती है।
7 February 2026 at 20:07 IST
भारत को लगा छठा झटका
भारत को छठा झटका लगा चुका है। रिंकू सिंह महज 6 रन बनाकर आउट होने के बाद अब हार्दिक पाण्ड्य भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का 13 ओवर में 77 रन पर 6 विकेट गिर चुके हैं।
7 February 2026 at 20:03 IST
भारत को लगा 5वां झटका
भारत को 5वां झटका लगा चुका है। रिंकू सिंह महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। भारत इस समय मुस्किल में खड़ा है। रिंकू के बाद हार्दिक बैटिंग करने आए हैं। एक तरफ से सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का 12.3 ओवर में 77/5 विकेट गिर चुके हैं।
7 February 2026 at 19:44 IST
शिवम दुबे बिना खाता खोले आउट
तिलक के आउट होने के बाद शिवम दुबे खेलने के लिए आए, लेकिन शिवम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। पावर प्ले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। पावर प्ले भारत ने 4 विकेट गिर चुके हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह मौजूद हैं।
7 February 2026 at 19:39 IST
भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका
भारत को लगातार दो झटके लग चुके हैं। पहले ईशान किशन और उसके बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए हैं। तिलक ने 25 रन बनाए। भारत दबाव में। भारत का 6 ओवर में 46/4 है।
7 February 2026 at 19:32 IST
5.2 ओवर में भारत को लगा दूसरा झटका
45 रन पर भारत को दूसरा झटका लग चुका है। अभिषेक के बाद ईशान किशन हुए आउट। ईशान किशन ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं, क्रीज पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
7 February 2026 at 19:25 IST
4 ओवर में भारत का स्कोर 33/1
भारत ने 4 ओवर में 33 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 10 रन और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। हालांकि, टीम इंडिया को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप लगा। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।
7 February 2026 at 19:10 IST
बिना खाता खोले अभिषेक आउट
भारत को लगा पहला झटका। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। भारत ने 8 रन पर अभिषेक शर्मा का विकेट खोया।
7 February 2026 at 18:54 IST
पहले मैच से जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर
बुमराह पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है। बुमराह के टीम में शामिल नहीं होने की वजह को लेकर BCCI ने कहा 'जसप्रीत बुमराह बीमारी के कारण अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले टी20 विश्व कप मैच के लिए चयन हेतु अनुपलब्ध थे। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।'
7 February 2026 at 18:51 IST
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
7 February 2026 at 18:44 IST
अमेरिका ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
IND vs USA T20 World Cup 2026: अमेरिका ने जीता टॉस जीत लिया। टॉस जीतने के बाद USA ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। थोड़ी देर में IND-USA की टक्कर शुरू होगी।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 18:48 IST