IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म; टीम इंडिया का विशाल स्कोर, देवदत्त पडिक्कल ने ठोके 167 रन
IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया और श्रीलंका पहले टेस्ट के लिए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन खत्म हो चुका है। दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर गर्दा उड़ाया। हालांकि, इस बीच बारिश के चलते खेल कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन बल्लेबाजों ने अपने-अपने बल्ले से रन की बारिश करना नहीं भूलें।
पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 460 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। हालांकि, भारत के 9 विकेट भी गिर चुके हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के साथ 167 रनों की पारी खेली।
देवदत्त पडिक्कल चमके
टीम इंडिया को टेस्ट के दूसरे 460 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने का काम नंबर-3 बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने बखूबी किया। देवदत्त पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 167 रनों की सबसे अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं, केएल राहुल ने 175 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया ने दूसरे दिन कुल 172 रन जोड़े। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्के लगाए। जडेजा 25 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 43 गेंद में 24 रन बनाए।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 August 2026 at 18:54 IST