अपडेटेड 13 February 2026 at 21:51 IST
IND vs PAK: वो आग लगाएगा क्या... स्ट्राइक रेट देखकर अभिषेक शर्मा से कांप रहा पाकिस्तान, आउट करने का बयाना ये प्लान, VIDEO
Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर विवादित टिप्पणी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
Ind vs Pak T20 World Cup: गुरुवार, 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम नामीबिया के खिलाफ ग्रुप-A का मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्वस्थ होने की वजह से मैच नहीं खेल सकें।
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ। हालांकि, पेट में संक्रमण के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
भारत-पाकिस्तान मैच में अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर संशय तो बना ही हुआ है, उससे पहले ही पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उन्हें लेकर विवादित बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताया है।
अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर बल्लेबाज हैं
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक शो में अभिषेक शर्मा को लेकर जवाब देते हुए कहा 'अभिषेक को जितना भी बैटिंग करते हुए देखा है, तो ईमानदारी से कहूं तो वो एक बस स्लॉगर बल्लेबाज हैं। उन्हें हर बॉल पर मारना होता है। जब उनका दिन हो तो अच्छी पारी खेल सकते हैं, नहीं हो तो नहीं खेल सकते हैं।'
शरीर पर गेंदबाजी करके रोका जा सकता है
मोहम्मद आमिर ने अभिषेक को लेकर पाकिस्तानी शो 'हारना मना है' में आगे कहा कि 'जब उनका दिन होता है तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से अभिषेक कमजोर है।' आगे कहा कि स्विंग गेंदबाजी और शरीर पर गेंदबाजी करके उन्हें रोका जा सकता है।' आपको बता दें कि एशिया कप में अभिषेक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को खूब मारा था।
USA के खिलाफ बिना खाता खोले आउट
बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट गए थे। वहीं, दूसरे मैच में बीमार होने के चलते नहीं खेल पाए थे। दूसरे मैच में उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया था। अब देखना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अभिषेक उपलब्ध रहते हैं या नहीं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 21:48 IST