अपडेटेड 14 February 2026 at 22:50 IST
IND vs PAK T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी कप्तान ने जताई Abhishek Sharma को प्लेइंग 11 में खिलाने की इच्छा, तो सूर्यकुमार यादव ने बता दिया मंसूबा
IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को बड़ा मैच होने वाला है। इससे पहले हुई PC में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के बयानों ने इस मुकाबले के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
IND vs PAK T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला कल, यानी रविवार 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत से पहले कोलंबो का माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के बयानों ने इस मुकाबले के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। PC में सबसे ज्यादा चर्चा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 में खिलाने को लेकर रही।
'अभिषेक ने एशिया कप में काफी परेशान किया': सलमान
इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जो कहा है उसने इस मैच के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मैच की पूर्व संध्या पर PC में बोलते हुए कप्तान आगा ने हैंडशेक सहित अभिषेक शर्मा पर खुलकर अपनी राय रखी।
इस दौरान, अभिषेक को लेकर जब सलमान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि वह फिट हो और कल का मुकाबला खेले। आगा ने कहा, "अभिषेक ने एशिया कप में हमें काफी परेशान किया था, लेकिन हम सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि वे फिट होकर कल मैदान पर उतरेंगे।"
सूर्यकुमार यादव ने दिया मजाकिया जवाब
सलमान अली आगा के इस बयान के बाद भारत की ओर से PC में सूर्यकुमार यादव ने उनकी चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि अगर पाकिस्तान के कप्तान ऐसा चाहते हैं, तो हम जरूर अभिषेक को खिलाने पर विचार करेंगे। बता दें कि अभिषेक पेट के इंफेक्शन की वजह से पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे थे। लेकिन, सूर्या के PC के बाद साफ हो गया है कि वह कल का मुकाबला खेलने के लिए फिट हो गए हैं।
क्या उस्मान तारिक बनेंगे पाकिस्तान के ट्रंप कार्ड?
कोलंबो की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रही है। इसे देखते हुए पाकिस्तान ने अपने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को अपना 'ट्रंप कार्ड' बता रहा है। दूसरी ओर, भारतीय प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना है। कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 21:23 IST