अपडेटेड 13 February 2026 at 20:24 IST
IND vs PAK T20 World Cup: 'गेंदबाजी करने से पहले रुके तो...', पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक को करारा जवाब देने के लिए अश्विन ने सिखाया गुर
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को उस्मान तारिक को काउंटर अटैक करने का शानदार उपाय बताया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का लीग मैच खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन चर्चा में बना हुआ है। वो मैच में बॉल फेंकने से पहले रुक जाते हैं, जिसके चलते कई बल्लेबाज कन्फ्यूज़ भी हो जाते हैं। उस्मान के अनोखे साइडआर्म एक्शन की वजह से भी कई बल्लेबाजों को परेशानी होती है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें परेशान करने का अनोखा जवाब दिया है।
बल्लेबाज क्रीज छोड़ सकते हैं
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर रविचंद्र आश्विन ने उस्मान के गेंद फेंकने से पहले रुकने को लेकर शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा अगर उस्मान गेंद फेंकने से पहले रुकते हैं, तो बल्लेबाज क्रीज से हट सकते हैं। यह नियम के खिलाफ नहीं है। आगे उन्होंने कहा 'इससे अंपायर को मुश्किल होगा और तारिक को चेतवानी भी देनी पड़ेगी।
मैं होता तो हट जाता-रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्र आश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'अगर मैच वहां खेला रहा होता और गेंदबाजी करने से पहले वो रुके तो क्रीज छोड़ दूंगा।' आगे उन्होंने कहा तारिक गेंद डालने से पहले रुकते हैं तो बैटर को हटने का अधिकार है। खिलाड़ी बोल सकता है कि मुझे नहीं पता कि गेंद कब या रही है।'
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इस मैच में 6 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है, लेकिन उसमें भी भारत ने बॉल-आउट में जीत हासिल की थी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 20:14 IST