IND-PAK मैच में फिर 'नो हैंडशेक', हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान कप्तान से नहीं मिलाया हाथ-VIDEO

Women's T20 WC: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में एक बार फिर 'नो हैंडशेक' देखने को मिला, जिसके बाद फिर से मैच चर्चा का विषय बन गया है।

फिर दिखी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी: भारत-पाक मैच में मचा बवाल | Image: ICC

Women's T20 WC: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ शुरू कर दी है। इन दोनों के बीच जारी महामुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के बाद दोनों कप्तानों के बीच नो हैंडशेक एक बार फिर देखने को मिला, जिसके बाद फिर से 'नो हैंडशेक' चर्चा में आ गई।

June 14, 2026

फिर से दिखा 'नो हैंडशेक' पॉलिसी

भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले में 'नो हैंडशेक' पॉलिसी एक बार से फिर से देखने को मिली। टॉस के समय टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इस विवाद ने एक बार फिर से एक नया विवाद शुरू हो गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब भारत-पाकिस्तान ने हाथ नहीं मिलाया है।

पहले भी दिखा था महिला क्रिकेट में दिखा ‘नो हैंडशेक’

यह पहली बार नहीं है, जब टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया हो। इससे पहले महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान कोलंबो में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी हाथ नहीं मिलया था।

पुरुष एशिया कप 2025 से शुरू यह विवाद

दरअसल, 'नो हैंडशेक' पॉलिसी, अभी से नहीं बल्कि इसकी शुरुआत पुरुष एशिया कप 2025 के दौरान हुई थी। उस समय भारत-पाक तीन बार सामने-सामने हुए थे और भारत ने तीनों बार हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, उस समय भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था।  

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 20:20 IST