अपडेटेड 9 March 2026 at 17:02 IST
T20 World Cup: जीत के बाद गौतम गंभीर की मुस्कान पर फिदा हुए एमएस धोनी, बुमराह को बताया चैंपियन, कोच का रिएक्शन- मुस्कुराहट की वजह...
MS Dhoni-Gautam Gambhir: धोनी ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद गौतम गंभीर से मुस्कुराने की अपील की। इस पर भारत के हेड कोच ने भी जवाब दिया है।
MS Dhoni-Gautam Gambhir: अहमदाबाद के एतिहासिक ग्राउंड पर भारत टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया है। 8 मार्च को हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताबी जीत हासिल की। इससे पहले टीम इंडिया ने MS धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 और रोहित शर्मी की कप्तानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
खास रहा कि 8 मार्च को हुए ऐतिहासिक महामुकाबले में रोहित और धोनी ही टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को ग्राउंड पर लेकर आए थे। साथ ही भारत का पूरा मैच जीताऊ पारी भी देखा।
दो साल बाद किया इंस्टा पोस्ट
इस मुकाबले में टीम इंडिया की दमदार जीत के बाद MS धोनी काफी खुश नजर आए। इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पोस्ट जारी करके भी व्यक्त की। उन्होंने करीब दो साल बाद किए गए अपने पोस्ट में गौतम गंभीर समेत जसप्रीत बुमराह और पूरी टीम इंडिया का जिक्र किया।
उन्होंने गंभीर के लिए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘कोच साहब, आपकी मुस्कान बहुत शानदार लगती है। मुस्कान के साथ इंटेंसिटी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत बढ़िया।’
इसके बाद धोनी के पोस्ट पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का भी रिएक्शन आया है। T20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचने की खुशी मना रहे गंभीर ने लिखा है, ‘और मुस्कुराने की कितनी अच्छी वजह है, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।’
धोनी ने बुमराह को बताया ‘चैंपियन बॉलर’
पूर्व कप्तान धोनी ने गौतम गंभीर के अलावा पूरी टीम इंडिया की तारिफ की और कहा, ‘अहमदाबाद में इतिहास बना है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बहुत खुशी की बात है।’
MS धोनी यही नहीं रुके उन्होंने खास कर बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि ‘बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो अच्छा है। वह चैंपियन बॉलर है।’
96 रनों से जीतकर भारत ने बनाया इतिहास
अगर मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया की जीत का श्रेय संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को जाता है, जिन्होंने मैच में हाफ-सेंचुरी भी लगाई। इसके बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करके उन्हें 159 रन पर ही रोक दिया और एक बड़ी जीत हासिल की।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 17:02 IST