IND vs IRE T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय... तो दूसरे छोर पर कौन देगा साथ? संजू और अभिषेक में कांटे की टक्कर, क्या होगी संभावित प्लेइंग 11

Ind Vs Ire T20: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू हो रही टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के लिए एकदम तैयार है। ऐसे में ओपनिंग के लिए संजु सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव को लेकर मामला फंस सकता है।

संजू vs अभिषेक: वैभव के जोड़ीदार को लेकर फंसा पेंच, ये होगी प्लेइंग 11 | Image: BCCI

Ind Vs Ire T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होने वाला है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया आयरलैंड पहुंच चुकी हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। हालांकि, वैभव को टीम में शामिल करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि टीम में पहले से ही सलामी बल्लेबाज के रूप में कई खिलाड़ी मौजूद हैं। संजु सैमसन से लेकर अभिषेक शर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी टी20 प्रारूप में सबसे चर्चित खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। वहीं, हाल में ही श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव ने जमकर गर्दा मचाया था और शानदार 94 रन की पारी खेली थी। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ वैभव का डेब्यू तय माना जा रहा है। अगर वैभव टीम में शामिल होते हैं, तो संजु और अभिषेक में से कोई एक खिलाड़ी बाहर बैठ सकता है। अब देखना है कि कप्तान अय्यर क्या निर्णय लेते हैं।

संजु और अभिषेक में से कौन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए सबसे दमदार खिलाड़ी के रूप में उभरे संजु सैमसन को भी वैभव की एंट्री से नुकसान हो सकता है। वहीं, अभिषेक ने पिछले 46 टी20 इंटरनेशनल मैचों में करीब 190 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1438 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव, संजु आया अभिषेक में से किसे जगह मिलती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

क्या होगी संभावित प्लेइंग 11?

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह। 

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या IPL 2027 में RR से नहीं, बल्कि इस टीम का होंगे हिस्सा? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 15:51 IST