इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले बेटे को बेबी क्रैंप में टहलाते नजर आए बुमराह, फोटो हुई वायरल
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम जसप्रीत बुमराह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। उनकी वाइफ संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है।
- खेल समाचार
- 2 min read
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद से जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दे दिया गया था। बुमराह इस वक्त अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर बुमराह की एक तस्वीर शेयर की जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह के साथ बेटे की तस्वीर भी सेयर की। इस तस्वीर में बुमराह अपने बेटे अंगद को बेबी ट्रॉली में घुमा रहे हैं। इसी के साथ संजना ने फोटो के साथ एक कैप्शन लिखा 'टुडे व्यू'। बुमराह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में संजना ने बेटे अंगद के चेहरे पर सूर्य का इमोजी लगा दिया है।
संजना और बुमराह ने नही दिखाया बेटे का चेहरा
संजना और बुमराह ने अभी तक नही दिखाया बेटे का चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया नही है। ठीक ऐसा ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी किया है। एशिया कप के दौरान बुमराह के बेटे ने जन्म लिया था। इस दौरान वे एशिया कप से ब्रेक लेकर अपनी वाइफ के पास गए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सिलेक्शन किया गया है। बुमराह की वापसी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में और उससे पहले वर्ल्ड कप में बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया था। ऐसे में सभी को आशा होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बुमराह अपनी गेंदबाजी से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दें।
इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमरा (उपकप्तान), आवेश खान
यह भी पढ़ें- 'विराट कोहली हमारे समय में होते तो...', इंग्लैंड सीरीज से पहले शोएब अख्तर ने कही बड़ी बात - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 January 2024 at 20:46 IST