अपडेटेड 4 March 2026 at 08:28 IST

IND vs ENG Semi-final: इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं भारत के लिए बड़ी चुनौती, किसी का ऑलराउंड परफॉर्मेंस, तो कोई करता है धाकड़ बल्लेबाजी

IND vs ENG Semi-final: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। जानिए वे 5 इंग्लिश खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा...

Follow :  
×

Share


India vs England T20 World Cup 2026 Semi-final Key Players | Image: icc-cricket

IND vs ENG Semi-final: T20 World Cup 2026 का सफर अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से सीधे फाइनल का रास्ता साफ होता है। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों में लगी है, क्योंकि टीम एक बार फिर खिताब पर कब्जा करने के नजरिए से मैदान पर उतरेगी। 

भारत का मुकाबला ऐसी टीम से है जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं। इनमें 5 ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनके लिए भारत को विशेष तैयारी करनी पड़ सकती है। क्योंकि ये 5 प्लेयर अपनी काबिलियत के दम पर भारत के फाइनल के सफर को रोक सकते हैं।

1. हैरी ब्रूक 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम को अपनी बल्लेबाजी से कई बार उबारा है। पूरे वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने जिस जिम्मेदारी से पारी को संभाला है, वह काबिल-ए-तारीफ है। वह अब तक एक शतक और अर्धशतक समेत 228 रन बना चुके ब्रूक भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। 

2. सैम कर्रन 

सैम कर्रन इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के सबसे बड़े 'ट्रम्प कार्ड' बनकर उभरे हैं। वह न केवल बल्ले से तेज रन बटोरने में माहिर हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी उनकी गति और वेरिएशंस भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। 7 पारियों में 149 रन बनाने के अलावा 6 विकेट लेकर खिलाड़ी ने साबित कर दिया है कि वे दबाव वाले मैचों में मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं।

3. फिल साल्ट

भले ही फिल साल्ट का बल्ला टूर्नामेंट के कुछ मैचों में शांत रहा हो, लेकिन मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम उनका पसंदीदा मैदान है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में इस मैदान पर उनका स्ट्राइक रेट 220 का है, जो उनकी काबिलियत को दिखाता है। एक बार अगर साल्ट क्रीज पर जम गए, तो वे अकेले दम पर भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

4. आदिल रशीद 

स्पिन विभाग में आदिल रशीद इंग्लैंड का सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। 7 मैचों में 11 विकेट लेने के बावजूद उनकी इकॉनमी 8 से नीचे है, जो टी20 क्रिकेट में उनके रन न बनाने देने वाली बॉलिंग टेक्निक को दिखाता है। वानखेड़े की पिच पर रशीद की फिरकी भारतीय मिडिल ऑर्डर के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

5. विल जैक्स

विल जैक्स इस वर्ल्ड कप में 4 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बन चुके हैं, जो उनके शानदार फॉर्म को बयां करता है। 191 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट लेकर उन्होंने साबित किया है कि वे गेंद और बल्ले दोनों से घातक हैं। 

ये भी पढ़ें:  IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को कब-कब सेमीफाइनल में मिली जीत, इंग्लैंड और भारत में किसका पलड़ा भारी? देखें आंकड़ा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 08:26 IST