IND vs ENG: शाम 7 बजे नहीं, अब इतने बजे खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच; नोट कर लें वैभव के धमाल की नई टाइमिंग
IND vs ENG 3rd T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैं टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे नहीं नहीं खेला जाएगा, क्योंकि उसका समय बदल चुका है। सीरीज में बरकरार रहना है, तो भारत को तीसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs ENG 3rd T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को खेला जाना है। इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी पहली जीत हासिल करने की तलाश में है। इससे पहले सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
सीरीज के दूसरे मैच में फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी थी कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया। हालांकि, इस इस मैच में वैभव अधिक कमाल नहीं कर पाए और 14 रन बनाकर आउट हो गए। फैंस को उम्मीद है कि तीसरे मैच में वैभव का धमाल देखने को मिलेगा। आइए जान लेते हैं कि तीसरा T20 कब और कहां और कितने बजे से खेला जाएगा।
IND vs ENG तीसरा T20 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को लंकाशायर में स्थित वेस्ट ब्रिजफोर्ड के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव एक्शन शाम 10 बजे से देखा जा सकता है। हालांकि, मैच के लिए टॉस रात 9:30 पर ही हो जाएगा।
IND vs ENG तीसरा T20 कितने बजे खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि जिस मैदान पर मैच खेला जाएगा, वहां टीम इंडिया इससे पहले 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से 2 में जीत मिली है और 2 में हार।
IND vs ENG तीसरा T20 मैच कहां देखें?
तीसरे टी20 मैच को आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी) के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं के चैनलों पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा, सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी इस मैच को देखा जा सकता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 6 July 2026 at 17:04 IST