IND vs ENG 3rd ODI: 'हिटमैन' का आखिरी शो? जानें कब और कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड का निर्णायक मैच

IND vs ENG 3rd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा का ये आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।

IND vs ENG: 'हिटमैन' का आखिरी शो? जानें कब-कहां होगा निर्णायक मैच | Image: ANI

IND vs ENG 3rd ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी वनडे मैच निर्णायक मुकाबला बन गया है। तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच शुभमन गिल एंड टीम के नाम रहा, तो दूसरा मैच इंग्लैंड के नाम रहा। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। 

इस बीच दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। दावा है कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि निर्णायक मैच कब-कहां खेला जाएगा और भारत इस अहम मुकाबले को कब से देख सकते हैं।

IND vs ENG 3rd ODI कब-कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला रविवार, 19 जुलाई खेला जाएगा। यह अहम मैच इंग्लैंड के सबसे ऐतिहासिक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें कि भारत इस मैदान पर आखिरी बार जुलाई, 2022 में आखिरी वनडे खेला था, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs ENG 3rd ODI कितने बजे होगा शुरू?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा और सीरीज डिसाइडर मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, इस मैच का टॉस 3 बजे ही हो जाएगा। बता दें कि सीरीज का दूसरा मैच 5:30 बजे शुरू हुआ था और पहला मैच  3:30 बजे से खेला गया था।

IND vs ENG 3rd ODI कहां देखें?

भारत और इंग्लिश टीम के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे का लाइव एक्शन आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप इसे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार। 

ये भी पढ़ें: Rohit sharma के संन्यास की खबरों के बीच अमिषा पटेल हुईं आगबबूला, कहा- रोहित और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार के साथ जैसा बर्ताव हो रहा वो शर्मनाक...
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 23:18 IST