अपडेटेड 26 January 2024 at 17:23 IST
राहुल-जडेजा के शानदार अर्धशतक, दूसरे दिन भारत ने बनाए 421 रन; ली 175 रन की लीड
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं। जडेजा और केएल राहुल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 175 रन की ली लीड भी ले ली है।
- Listen to this article
26 January 2024 at 17:16 IST
दूसरे दिन के खेल तक भारत ने बनाए 421 रन
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल तक 421 रन का स्कोर बना लिया है। जडेजा और केएल राहुल की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 175 रन की लीड भी ले ली है।
26 January 2024 at 14:25 IST
हैदराबाद टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत
हैदराबाद में खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत दिख रही है। दूसरे दिन की टी ब्रेक तक भारत ने 5 विकेट खो कर 309 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (45) और भरत (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन दोनों शतक से चूक गए। भारत ने अभी तक 63 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
Advertisement
26 January 2024 at 13:02 IST
भारत ने हासिल की बढ़त
हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब में भारत ने अब तक 4 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। केएल राहुल शतक के करीब हैं, वहीं जडेजा भी आक्रामक अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।
26 January 2024 at 09:35 IST
जायसवाल 80 रन बनाकर आउट हुए
दूसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। इंग्लैंड के ऑलराउंडर जो रूट ने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल को आउट किया।
Advertisement
26 January 2024 at 09:14 IST
जायसवाल के शतक का इंतजार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उम्मीद है कि वो भारत में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक लगाएंगे। क्रीज पर उनके साथ शुभमन गिल मौजूद हैं। भारत ने अभी तक एक विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 09:16 IST