IND vs ENG T20: बारिश बिगाड़ेगी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? टीम इंडिया-इंग्लैंड टी20 मैच से पहले आसमान में छाए घने बादल

IND vs ENG 1st T20: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट मैदान पर खेला जाएगा। मैच के बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IND vs ENG: वैभव के डेब्यू पर बारिश का साया, मौसम विभाग का अलर्ट | Image: Social Media

IND vs ENG 1st T20: बुधवार, 1 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रात के 10 बजे से खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड मैच को लेकर दुनिया भर के फैंस इस कयास में है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं। वैभव इस मैच में डेब्यू तभी कर सकते हैं, जब यह मैच खेला जाए, क्योंकि मैच से पहले चेस्टर ली स्ट्रीट में काले बादल और बारिश भी संभावना जताई गई है। अगर लगातार बारिश होती है, तो मैच होना मुश्किल हो सकता है।

चेस्टर ली स्ट्रीट में कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार मुकाबला शुरू होने से करीब एक घंटा पहले यानी भारतीय समयानुसार रात 9 बजे बारिश का अनुमान करीब 49 प्रतिशत रहेगा। वहीं, एक घंटे बाद यानी 10 बजे के आसपास बारिश का अनुमान 49 से बढ़कर 54 प्रतिशत तक हो जाएगा। इस दौरान काले बदल छाए रहेंगे और हवा करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव के डेब्यू की उम्मीद

भारत बनाम इंग्लैंड मैच से पहले दुनिया भर के फैंस इस इंतजार में है कि इस मैच में 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं। कई फैंस का मानना है कि वैभव को सलामी बल्लेबाज संजु सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। अब देखना है कि इस मैच में वैभव को मौका मिलता है या नहीं।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह। 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का भतीजा क्रिकेट में मचाएगा धमाल! DPL में आर्यवीर कोहली को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 21:15 IST