IND vs ENG ODI: रोहित-विराट मचाएंगे धमाल? जानें भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे मैच कब और कहां देखें Live
IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं कि इस मैच को भारत में कब और कहां देखा जा सकता है।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs ENG 1st ODI: भारत ने कुछ दिन पहले ही टी20 में इंग्लैंड से 0-4 से हार का सामना किया। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। 50 ओवर फॉर्मेट में अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जान लेते हैं पहले वनडे मैच का लाइव एक्शन कब और कहां देख सकते हैं।
IND vs ENG 1st ODI कब-कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर में 3:30 शुरू होगा, जबकि इस मैच के लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे होगा। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
IND vs ENG 1st ODI कहां देखें?
टीम इंडिया और इंग्लिश टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे का लाइव एक्शन आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो आप इसे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।
विराट-रोहित की वापसी से टीम इंडिया मजबूत
T20 सीरीज में 4-0 से हार के बाद मेन इन ब्लू 50 ओवर के मैच में एक नई शुरुआत और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगा। सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से मेहमान टीम को बड़ा बूस्ट मिलेगा। जसप्रीत बुमराह को T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था, अब उनकी भी वापसी हो गई है।
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 23:17 IST