IND vs AUS: वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब टी20 में बदला लेने की बारी, जानें कब, कहां खेले जाएंगे मैच - पूरा शेड्यूल

IND vs AUS T20 Series: आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर कंगारुओं को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में शुरुआत के दो मैचों में लगातार हार के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले को सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड पर 9 विकेट से जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी | Image: BCCI/X

IND vs AUS T20 Series: तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से गंवाने के बाद अब टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में होने वाली है। भारत के पास इस हार का बदला लेना का मौका है।

टीम इंडिया ने जहां शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज खेली है वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। हालांकि, इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली इस पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कब से हो रही है, ये मैच कब और कहां पर होंगे तथा टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा कौन-कौन से खिलाड़ी हैं...

Ind vs Aus T20 Series: पांच मैचों की टी20 सीरीज

  • भारतीय समयानुसार, करीब दोपहर 1:45 मिनट से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।  
  • दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में होगा। 
  • तीसरा मैच 2 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा। 
  • चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में होगा। 
  • वहीं, पांचवां और इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।


टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, और वाशिंगटन सुंदर।

टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), टिम डेविड, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल ओवेन, जोश इंगलिस, एडम जम्पा, जोश फिलिप, बेन ड्वार्शिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुहनेमन, नाथन एलिस, सीन एबॉट और जेवियर बार्टलेट।

रोहित-विराट की जोड़ी ने सिडनी में मचाई तबाही 

आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर कंगारुओं को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में शुरुआत के दो मैचों में लगातार हार के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले को सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड पर 9 विकेट से जीत लिया है।
237 रनों का टारगेट हासिल करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने आज शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल जहां 24 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, वहीं, रोहित-विराट की जोड़ी ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तबाही मचा दी। 
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 3 छ्क्के और 13 चौकों की मदद से 125 गेंदों में नाबाद 121 रनों की यादगार पारी खेली। रोहित शर्मा इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

वहीं, इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो लगातार मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने आज नाबाद 74 रनों की जबरदस्त बैटिंग की। इसमें उन्होंने 7 चौके भी जड़े। इस तरह से भारत ने मात्र 38.3 ओवर में ही 237 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर हरा दिया।

 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली की तूफानी बल्लेबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया ढेर, भारत की 9 विकेट से शानदार जीत; हिटमैन ने जड़ी सेंचुरी

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 25 October 2025 at 22:51 IST