अपडेटेड 14 November 2024 at 01:03 IST
IND v SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20 में 11 रन से हराया, ली 2-1 की लीड
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए तीसरे T20 मैच में 11 रन से जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत ने 4 मैचों की इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
- Listen to this article
14 November 2024 at 00:59 IST
IND v SA LIVE UPDATE: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी 20 मुकाबले में 11 रन से शिकस्त दी है।
13 November 2024 at 23:54 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत को चौथी सफलता
भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी 20 मुकाबले में चौथा झटका दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी सफलता हासिल की है। रीजा हेंड्रिक्स के बाद चक्रवर्ती ने कप्तान एडन मारक्रम को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया है। साउथ अफ्रीका को 84 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है।
Advertisement
13 November 2024 at 23:46 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत को तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में तीसरे t20 मुकाबले में भारत को तीसरी सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने पिछले मैच के हीरो ट्रिस्टन स्टब्स को चलता किया है। 68 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट गंवाया है। उसे जीत के लिए अभी 67 गेंदों पर 152 रन चाहिए।
13 November 2024 at 23:33 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत को दूसरा विकेट
भारत ने सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे T20 मैच में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स को अपने फिरकी के जाल में फंसाया है।
Advertisement
13 November 2024 at 23:27 IST
IND v SA LIVE UPDATES: साउथ अफ्रीका को पहला झटका
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे t20 मुकाबले में पहली सफलता दिलाई है। अर्शदीप ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन को चलता किया है।
13 November 2024 at 22:21 IST
IND v SA LIVE UPDATES: वर्मा का तूफानी शतक, भारत का विशाल स्कोर
भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच में विशाल स्कोर बनाया है। तिलक वर्मा की 107 रन की पारी की बदौलत ने भारत ने 20 ओवर में 219 रन बनाए हैं।
13 November 2024 at 22:04 IST
IND v SA LIVE UPDATES: वर्मा की धागा खोल बैटिंग
तिलक वर्मा ने सेंचुरियन में तीसरे T20 मुकाबले में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के धागे खोल दिए हैं। तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज दिखाया है और वो सेंचुरी के करीब हैं।
13 November 2024 at 21:19 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत की सेंचुरी पूरी
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच में बल्ले के साथ तूफान मचा डाला है और गेंदबाजों की वाट लगा दी है। दोनों की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने नौंवे ओवर में सेंचुरी ठोक दी है।
13 November 2024 at 20:38 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत को पहला झटका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे T20 मुकाबले में भारत को पहला झटका लग गया है। संजू सैमसन लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। लंबे कद के गेंदबाज मार्को यान्सन ने एक बार फिर संजू को बोल्ड किया है। भारत ने पारी की दूसरी गेंद पर संजू को खो दिया। अब तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
13 November 2024 at 20:08 IST
IND v SA LIVE UPDATES: भारत को फिर बल्लेबाजी का न्योता
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीसरा T20 मुकाबला हो रहा है। 4 मैचों की इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता है और फिर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। आवेश खान की जगह रमनदीप सिंह टीम में आए हैं, जो अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।
13 November 2024 at 19:10 IST
IND v SA LIVE UPDATES: सेंचुरियन में होगी बढ़त बनाने की लड़ाई
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी 4 मैचों की T20 सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जा रहा है। सेंचुरियन में भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे मैच शुरू होगा। दोनों टीमें इस मैच जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 की लीड लेना चाहेंगी।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 13 November 2024 at 19:13 IST