अपडेटेड 14 November 2025 at 22:35 IST
वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, 15 छक्कों की खेली ताबड़तोड़ पारी, कई दिग्गजों का रिकॉर्ड ब्रेक
इंडिया ए बनाम यूएई एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के एक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने महज 32 गेंदों में तूफानी शतक ठोक दिया है। वैभव ने मैच के दौरान रोहित शर्मा से लेकर डेविड मिलर जैसे खतरनाक खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आज यानी 14 नवम्बर को एक तरह एनडीए रिकॉर्ड जीत दर्ज कर रही थी, तब दूसरी तरफ भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ब्रेक कर रहे थे। जी हां, आज वैभव ने महज 32 गेंदों में शतक ठोक कर स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से लेकर डेविड मिलर और मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाजों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का मुकाबला इंडिया ए बनाम यूएई खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने महज 20 ओवर में 294 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इंडिया ए के विशाल स्कोर के सामने यूएई महज 149 रन ही बना पाई और इंडिया ए ने इस मैच को 149 रनों से जीत लिया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई पारी ने सभी को आकर्षित किया। पारी में उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी।
32 गेंदों में धमाकेदार शतक
इंडिया ए बनाम यूएई एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने महज 31 गेंदों में शतक ठोक दिया है। इस पारी में उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। वैभव ने अपनी पारी में कुल 42 गेंदों में 144 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 15 छक्कों के साथ 11 चौके भी मारे। वैभव सूर्यवंशी ने 342.86 स्ट्राइक रन रेट से 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
रोहित शर्मा और डेविड का रिकॉर्ड किया ब्रेक
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी से भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की ही नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। जी हां, टी20 मैच में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अगर वैभव एक गेंद पहले अगर शतक जड़ देते तों षभ पंत को पीछे देते।
आईपीएल में भी जाड़ा था तेज शतक
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। यूएई मैच में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने ही शानदार पारी नहीं, बल्कि उनके साथ कप्तान जितेश शर्मा ने भी शानदार पारी खेली। कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंद पर 83 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके चलते महज 20 ओवर में 295 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 22:35 IST