India A Vs Afghanistan A: वैभव, प्रभसिमरन और तिलक का तूफान; टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 350 रनों का लक्ष्य

India A vs Afghanistan A: टीम इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच श्रीलंका में मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान को 350 रन का लक्ष्य दिया है।

India vs Afghanistan: वैभव, प्रभसिमरन चमके; टीम इंडिया ने ठोक डाले 349 रन | Image: bbci

India A vs Afghanistan A: टीम इंडिया ने ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया है। सलामी बल्लेबाज वैभव, प्रभसिमरन और कप्तान तिलक वर्मा ने दमदार पारी खेलते हुए 349 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, अंत में सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया। बता दें कि बारिश के चलते मैच को 49 ओवर कर दिया गया। 

June 11, 2026

प्रभसिमरन-तिलक चमके

टीम इंडिया ए को 349 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रभसिमरन सिंह और कप्तान तिलक वर्मा का योगदान शानदार रहा। प्रभसिमरन ने टीम इंडिया कि शुरुआत करते हुए 69 गेंदों में शानदार 84 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

June 11, 2026

गायकवाड़ और सूर्यांश शेडगे की शानदार पारी

पिछले मैच के शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर दम दिखाते हुए शानदार 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, अंत में सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी टीम को 44 रनों का योगदान दिया।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 June 2026 at 15:36 IST