अपडेटेड 9 March 2025 at 16:04 IST
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ICC का हैरान करने वाला नियम, अगर ऐसा हुआ तो भारत को नहीं मिलेगी जीत, समझें समीकरण
India vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। ICC के इस नियम से भारत का नुकसान हो सकता है।
India vs New Zealand, Champions Trophy Final: करोड़ों भारतीय फैंस की धड़कनें बहुत तेजी से धड़क रही है। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि इमोशन है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से है। ये वही टीम है, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था। कौन भूल सकता है मार्टिन गप्टिल का वो रन आउट। जब एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तब सिर्फ वही नहीं, भारतीय फैंस की आंखें भी नम थी। अब 6 साल बाद रोहित एंड कंपनी, धोनी के आंसुओं का हिसाब लेने को बेकरार है।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल है। आइए आपको आईसीसी के एक नियम के बारे में बताते हैं, जिसके कारण टीम इंडिया का भारी नुकसान हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ये नियम नहीं था, लेकिन फाइनल में है। आइए विस्तार से जानते हैं।
फाइनल के लिए ICC का अलग नियम
पहले तो ये बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी रिजर्व डे रखा गया है। अगर 9 मार्च को दुबई में बारिश विलेन बनती है तो भारत-न्यूजीलैंड मैच को 10 मार्च को शिफ्ट कर दिया जाएगा। रिजर्व डे में जहां से खेल रोका जाता है, वहीं से दोबारा शुरू होता है। अगर आज बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जाती है तो 10 मार्च को पूरा मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दोनों सेमीफाइनल में भी रिजर्व दे था, लेकिन आईसीसी ने वहां नियम कुछ अलग रखा था। अगर सेमीफाइनल में रिजर्व डे के दिन भी नतीजा नहीं निकलता तो जो टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहती उसे फाइनल में जगह मिल जाती। हालांकि, फाइनल में आईसीसी ने इस नियम में बदलाव किया है।
अगर भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच बारिश के कारण धुल जाता है, रिजर्व डे के दिन भी खेल नहीं होता है तो मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर भारत को जीत नहीं मिलेगी। आईसीसी के नियम अनुसार दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि 2002 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ संयुक्त विनर बन चुकी है।
इसे भी पढ़ें: IND vs NZ Live: वरुण के 'चक्रव्यूह' में फंसेगा न्यूजीलैंड, रोहित ने फाइनल जीतने का बना लिया मास्टरप्लान!
Published By : Alim Patel
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 15:54 IST