अपडेटेड 4 March 2026 at 20:48 IST
ICC Rankings: संजू सैमसन ने की वेस्टइंडीज की जोरदार कुटाई तो ICC रैंकिंग में बंपर छलांग, 25 पायदान चढ़े; अभिषेक का स्थान खतरे में
ICC Rankings: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी किया है। रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के और करीब पहुंच गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने 25 पायदान की लंबी छलांग लगाई हैं।
ICC Rankings: बुधवार, 4 मार्च को आईसीसी द्वारा मौजूदा हफ्ते की ताजा रैंकिंग जारी किया गया। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने वाले सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन के बनाद 97 रन की पारी का शानदार नतीजा मिला है।
आईसीसी द्वारा मौजूदा हफ्ते की ताजा रैंकिंग के अनुसार एक तरफ संजू को फायदा हुआ है, तो दूसरी तरफ लंबे समय से नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर अब खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अब अभिषेक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार को नुकसान और ईशान किशन, तिलक वर्मा को पायदान में फायदा हुआ है।
संजू सैमसन ने लगाई 25 स्थान की लंबी छलांग
सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 और नामीबिया के खिलाफ 22 रन उनके बल्ले से निकले थे। वर्ल्ड कप में इस प्रदर्शन के चलते उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला है। ताजा आंकड़ों के अनुसार संजू सैमसन 25 पायदान की बंपर छलांग लगाई है। फिलहाल, वो 40वें पायदान पर मौजूद हैं।
अभिषेक की बादशाहत खतरे में
आईसीसी द्वारा मौजूदा हफ्ते की ताजा रैंकिंग के अनुसार लंबे समय से नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर अब खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने एक पायदान छलांग लगाते हुए अब दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। साहिबजादा ने टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फिलहाल, अभिषेक 874 अंक के साथ टॉप पर और 848 अंक के साथ साहिबजादा दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार टॉप 10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा, चौथे स्थान पर ईशान किशन, छठे स्थान पर तिलक वर्मा, सांतवे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार मौजूद हैं। ईशान और तिलक को एक-एक पायदान का फायदा भी हुआ है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 20:48 IST