ICC Rankings: संजू-ईशान की लंबी छलांग, लेकिन इस स्टार बॉलर की बादशाहत खत्म; वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कहां? LIST
ICC T20I Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों में नंबर 1 पर बरकरार हैं तो इशान ने उनके लिए खतरा बढ़ा दिया है।
ICC Rankings Update: टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी एक बार फिर प्लेयर्स की रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग लिस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा फिर से देखन को मिल रहा है। रैंकिंग में संजू सैमसन और ईशान किशन को जबरदस्त फायदा मिला है।
वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को लाभ हुआ है। जबकि टी20आई गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 पर वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत खत्म हो गई। राशिद खान ने वरुण से नंबर-1 का टैग छीन लिया है।
अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर-1 बल्लेबाज
टी20 विश्व कप 2026 में आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले अभिषेक शर्मा को इस रैंकिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। वह अभी भी नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं। हालांकि उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच रेटिंग में अब मात्र 4 अंकों का फासला रह गया है।
फिलहाल अभिषेक की रेटिंग 875 है, वहीं दूसरे नंबर पर ईशान किशन की रेटिंग 871 की हो गई है। ईशान किशन को अब अपने करियर की नई बेस्ट रेटिंग हासिल करने के लिए मात्र 4 रेटिंग अंक की जरूरत है और वो अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ देंगे।
वहीं, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान अब एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 848 है।
संजू सैमसन को 18 स्थानों का फायदा
इस रैंकिंग लिस्ट में टी20 वर्ल्ड 2026 के आखिरी मैचों में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम संजू सैमसन को भी मिला है। इस बार इस बार उन्होंने एक साथ 18 स्थानों की छलांग मारी है और वे सीधे 22 नंबर पर पहुंच गए हैं। अभी उनकी रेटिंग 637 है।
वरुण को पीछे छोड़ राशिद खान बने नंबर-1
ICC टी20आई बॉलर्स रैंकिंग में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को नंबर-1 की पोजिशन गंवानी पड़ी है। अफगानी स्पिनर राशिद खान ने वरुण को पीछे छोड़ नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।
वहीं, आदिल राशिद (1 स्थान के फायदे के साथ चौथे पायदान), जसप्रीत बुमराह (1 स्थान के उछाल के साथ छठे स्थान पर) और अक्षर पटेल (6 स्थान की छलांग के साथ 17वें पायदान पर ) पहुंच गए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह को 3 स्थानों का झटका लगा है।
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कौन नंबर-1 पर?
ICC T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या नंबर-1 और नंबर-2 पर विराजमान है। उनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को तीन स्थान का फायदा हुआ और वह 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा को 6 स्थान का फायदा और शिवम दुबे को दो स्थान का घाटा हुआ है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 16:41 IST