'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस में भारत का जलवा, शुभमन गिल समेत 2 भारतीय खिलाड़ी नॉमिनेट- देखें LIST

ICC Player of The Month: आईसीसी ने जून महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बीच प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया हैं, जिसमें में शुभमन गिल का भी नाम शामिल हैं।

'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस में भारत का जलवा, शुभमन गिल समेत 2 भारतीय खिलाड़ी नॉमिनेट- देखें LIST | Image: ANI

ICC Player of The Month: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार, 13 जुलाई को जून महीने के लिए पुरुष और महिला वर्ग के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों का नाम ऐलान कर दिया है। इस बार 2 भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का भी नाम शामिल हैं। वहीं, महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज श्री चरणी का भी नाम शामिल हैं।

जून में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन रहा

आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि 'भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सभी फॉर्मेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने जून की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी की जीत में 126 रन की जबरदस्त पारी के साथ की। उनके 11वें टेस्ट शतक में 15 चौके और एक छक्का शामिल था, जिसमें उन्होंने क्रीज़ पर अपने ट्रेडमार्क ऑफ़-साइड स्ट्रोकप्ले और संयम का परिचय दिया।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने फिर वही फॉर्म ODI सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने दो पारियों में 238 रन बनाए। उन्होंने पहले ODI में 66 गेंदों पर 84 रन बनाए और फिर लखनऊ में सिर्फ़ 110 गेंदों पर शानदार 154 रन बनाए।

अपनी पारी के दौरान ऐंठन से जूझने के बावजूद, गिल ने अपनी पारी के आखिरी स्टेज में तेजी दिखाई और एक और प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस के साथ मैच खत्म किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

पुरुष वर्ग में कौन-कौन खिलाड़ी?

  • शुभमन गिल-भारत  
  • मोसादेक हुसैन-बांग्लादेश 
  • नाथन स्मिथ-न्यूजीलैंड

महिला वर्ग में श्री चरणी नॉमिनेट

आईसीसी ने कहा 'भारत के स्पिनर श्री चरणी ने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर अपना नॉमिनेशन हासिल किया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने छह T20I मैचों में 11.00 की औसत और सिर्फ 6.69 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए।

टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन में पाकिस्तान के खिलाफ 3/21, नीदरलैंड्स के खिलाफ 4/19 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3/24 शामिल थे, जिससे ग्रुप स्टेज में भारत का कैंपेन छोटा होने में अहम भूमिका निभाई। इस स्पिनर ने भारत के ग्रुप स्टेज के सभी पांच मैचों में कम से कम दो विकेट लिए।'

महिला वर्ग में कौन-कौन खिलाड़ी?

  • श्री चरणी-भारत
  • कैथरीन ब्राइस-स्कॉटलैंड
  • डैनी वायट हॉज-इंग्लैंड

ये भी पढ़ें: MS Dhoni के सबसे भरोसेमंद साथी ने छोड़ा चेन्नई का साथ, 5 बार IPL जिताने वाले इस दिग्गज का 18 साल बाद सफर खत्म
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 18:11 IST