'मैं टेस्ट क्रिकेट को बहुत...', श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर बोले मानव सुथार, फैंस का दिल जीता

Manav Suthar: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट चटकाने वाले युवा स्पिनर मानव सुथार ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ी बात कही है। बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया।

'मैं टेस्ट क्रिकेट को बहुत...', श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर बोले मानव सुथार | Image: BCCI

Manav Suthar: टीम इंडिया के ऑलराउंडर मानव सुथार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लेते हैं और हर दिन अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने पर ध्यान देते हैं। उन्होंने बुधवार को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जिताया और अपने दूसरे ही टेस्ट में दो पारियों में कुल 10 विकेट लिए, जिससे भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया।

पहले टेस्ट में जीत के लिए 372 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम पांचवें दिन 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। युवा स्पिनर मानव सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, इससे पहले उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में भी 4 विकेट झटके थे, जिससे मैच में उनके कुल 10 विकेट हो गए।

टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लेता हूं-मानव सुथार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सुथार ने कहा कि 'मैं टेस्ट क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेता हूँ। जब भी मैं प्रैक्टिस के लिए जाता हूँ, तो मेरा ध्यान हमेशा हर दिन बेहतर करने पर होता है। मैं अपनी स्किल्स को जितना हो सके उतना बेहतर करने की प्रैक्टिस करता हूँ। यही मेरा मुख्य फोकस है।'

आगे उन्होंने कहा 'अफगानिस्तान वाले मैच के बाद, मेरा मुख्य लक्ष्य जल्द से जल्द हालात के हिसाब से ढलना था। उदाहरण के लिए, वह मैच कूकाबुरा बॉल से खेला गया था। इसलिए, मैंने घर पर नेट्स में कूकाबुरा बॉल से बहुत प्रैक्टिस की ताकि मैं खेल के हिसाब से खुद को तैयार कर सकूँ; यही मेरा फोकस था।

August 19, 2026

जडेजा और कुलदीप से मिली प्रेरणा

मानव सुथार ने भारत की जीत का श्रेय अनुशासित और धैर्यपूर्ण गेंदबाजी को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने लगातार सही जगहों पर गेंद डालने पर ध्यान दिया। उन्होंने आगे कहा कि सीरीज का पहला मैच जीतने से टीम को ज़रूरी मोमेंटम और आत्मविश्वास मिलता है।

डेब्यू मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता

गौरतलब है कि इससे पहले मानव सुथार ने जून में न्यू चंडीगढ़ में भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने सात विकेट लिए और अपने डेब्यू पर ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता था। वहीं, अब श्रीलंका के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 10 विकेट लेकर गर्दा मचा दिया।

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan Hockey World Cup 2026: भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 August 2026 at 15:48 IST