'मुझे उस समय उन पर विश्वास नहीं था': रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, कह दी बड़ी बात

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में टीम से बाहर होने से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। संजू ने अब रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन का बड़ा खुलासा, कह दी बड़ी बात | Image: ANI

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में बाहर होने से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक का उतार-चढ़ाव भरा सफर तय किया। सैमसन ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की, जिसमें ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड सीरीज का भी जिक्र किया। गौरतलब है कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे थे।

T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों से बाहर थे संजू

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से थी पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। संजू के फ्लॉप होने के बाद उन्हें T20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया। शुरुआती मुकाबलों के उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन जब मौका मिला तो शानदार वापसी करते हुए भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे।

'मुझे उस समय रोहित भैया पर विश्वास नहीं था'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में जब संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर थे, तब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने संजू सैमसन को सलाह दी थी कि निराश मत हो। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मौका कभी भी आ सकता है।'

संजू सैमसन ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा 'सच कहूँ तो, मुझे उस समय उन पर यकीन नहीं हुआ। सॉरी। हो सकता है उन्होंने अपने दिल से या अपने अनुभव से कहा हो, लेकिन उस दिन मैं वह नहीं देख पाया जो वह देख रहे थे। आप मेरे चेहरे पर देख सकते थे; मैं उस दिन थोड़ा परेशान था। हमारा वर्ल्ड कप कैंपेन न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के दो दिन बाद शुरू हुआ था और मुझे ठीक होने में कम से कम एक हफ्ता लगेगा।'

आगे उन्होंने कहा 'मुझे चीज़ों को दबाकर रखना पसंद नहीं है, इसलिए अगर मैं 100 परसेंट ठीक महसूस नहीं कर रहा होता तो यह मेरे चेहरे पर दिखता है। मैं चार या पांच दिनों तक उस दौर से गुज़रा, फिर मैं वापस पटरी पर आ पाया। आपको पता है कि आप फेल हो गए हैं, तो आगे क्या? आप सबसे नीचे हैं, इसलिए वहां से आप सिर्फ़ ऊपर ही जा सकते हैं।'  

वर्ल्ड कप के दौरान मैं खुद को खोज रहा था

संजू सैमसन ने आगे बात करते हुए कहा 'मैंने खुद पर मेंटली काम करना शुरू किया। मैंने खुद से सवाल पूछना शुरू किया, मैं क्रिकेट क्यों खेलता हूं? मेरा मकसद क्या है? ऐसा लग रहा था जैसे वर्ल्ड कप के दौरान मैं खुद को फिर से खोज रहा था। और फिर सब कुछ वापस आ गया।'

टी20 WC 2026 में संजू का प्रदर्शन

टूर्नामेंट की शुरुआत में खराब फॉर्म की वजह से प्लेइंग XI से बाहर रहने के बाद सैमसन ने टीम में वापसी की और भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। वर्ल्ड कप में वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता।

संजू सैमसन ने सिर्फ पांच इनिंग्स में 80.25 की जबरदस्त एवरेज और 199.37 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जबकि उनके 24 छक्कों ने T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी बैट्समैन द्वारा सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने संभाला DSP का पद? तेलंगाना DGP सीवी आनंद से मुलाकात के बाद तस्वीर वायरल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 July 2026 at 21:36 IST