अपडेटेड 13 October 2025 at 07:19 IST
Women World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से फंसा पेंच, सेमीफाइनल में अब कैसे पहुंचेगा भारत? समझें समीकरण
Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में आ गई हैं। भारत अभी भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, उसके 4 मैचों में 4 अंक हैं। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, ऐसे में भारतीय टीम के लिए जीत की पटरी पर लौटना बेहद जरूरी होगा।
Women's World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रविवार को भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हुआ। विशाखापत्तनम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 330 रन बनाए थे। महिला विश्व कप के इतिहास में कभी कितने बड़े टोटल का पीछा नहीं हुआ था, लेकिन एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास को बदल दिया।
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो गया है, लेकिन भारत की मुश्किलें बढ़ गई है। इससे पहले हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत का अगला मुकाबला रविवार, 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
महिला विश्व कप 2025 में लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में आ गई हैं। भारत अभी भी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, उसके 4 मैचों में 4 अंक हैं। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, ऐसे में भारतीय टीम के लिए जीत की पटरी पर लौटना बेहद जरूरी होगा।
सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
पहला समीकरण- लीग स्टेज में भारत को अभी तीन और मुकाबले खेलने हैं। 19 अक्टूबर को उनका सामना इंग्लैंड से होगा। 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से टक्कर है और आखिरी लीग मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर भारत अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत जाता है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
दूसरा समीकरण- अगर भारत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो उसके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेने की पूरी संभावना है। अगर भारत इंग्लैंड से हार भी जाता है, तो भी उसे नॉकआउट में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों को हराना होगा। चूंकि प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में सात मैच खेलती है, इसलिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 8 अंकों की कट-ऑफ मानी जा सकती है। अगर भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है और इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीत जाता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान, इंग्लैंड या श्रीलंका में से किसी एक से हार जाए।
तीसरा समीकरण- अगर भारत अपने अगले तीन मैचों में से सिर्फ एक भी जीतता है, तो उसके क्वालीफिकेशन की संभावनाएं खतरे में पड़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के बाहर होने की संभावना है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका, अगर अपनी जीत की दर बरकरार रखते हैं, तो भारतीय टीम से आगे निकल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: केएल राहुल ने ऐसा क्या ड्रामा किया? दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे; अंपायर ने बुलाया वापस
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 07:19 IST