अपडेटेड 3 January 2026 at 17:25 IST

6,6,6,6,6... वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पंड्या ने की छक्कों की बारिश, इस टीम के खिलाफ लगाया तबतोड़ शतक

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार शतकीय पारी खेली है। अपनी पारी में उन्होंने महज 68 गेंदों में शतक लगाकर विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिए।

Follow :  
×

Share


वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पंड्या ने की छक्कों की बारिश, इस टीम के खिलाफ लगाया तबतोड़ शतक | Image: Social Media

Hardik Pandya:  भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तबतोड़ शतक लगाकर यह दिखा दिया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए एकदम तैयार है। विजय हज़ारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ हार्दिक का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ तूफ़ानी शतकीय पारी खेली है। हार्दिक ने महज 68 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में शतक लगाया। हार्दिक की टीम ने विदर्भ के सामने 293 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि, विदर्भ ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हार्दिक के अलावा, आज विजय हज़ारे ट्रॉफी में देवदत्त पडीक्कल ने भी शतक लगाया।

एक ओवर में 5 छक्के

हार्दिक पंड्या ने विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए 1 ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। 5 छक्के की मदद से हार्दिक ने महज 68 गेंदों में तबतोड़ शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 92 गेंदों का सामना करते हुए 11 छक्के और 8 चौकों की मदद से शानदार 133 रन बनाए। इस दौरान हार्दिक का स्ट्राइक रेट 144 से अधिक रहा। हार्दिक की इस धमाकेदार पारी के दम पर बड़ोदा ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 293 रन बनाए।

विदर्भ ने 9 विकेट से जीता

हार्दिक पंड्या ने विदर्भ के खिलाफ शानदार शतक तो लगाया, लेकिन उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई। 293 का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम ने महज 41.4 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। विदर्भ की तरफ से अमन मोखाड़े ने शानदार 150 रनों की पारी खेली।

देवदत्त पडीक्कल ने लगाया शतक

विजय हज़ारे ट्रॉफी में सिर्फ हार्दिक पंड्या ने ही नहीं, बल्कि कर्नाटक की तरफ से खेल रहे देवदत्त पडीक्कल ने भी शानदार पारी खेली। देवदत्त पडीक्कल ने 120 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से शानदार 108 रनों की पारी खेली।

ये भ ई पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी एक्स्ट्रा T20 मैच; जानिए क्या है वजह
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 17:25 IST