Advertisement

अपडेटेड 16 March 2026 at 19:57 IST

सचिन, सहवाग या गावस्कर नहीं... हार्दिक पांड्या ने बताया कौन है उनका बेस्ट क्रिकेट आइडियल, नाम जानकर चौंक जाएंगे फैंस

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा, कई सवाल और जवाबों के लिए चर्चा के केंद्र में बने रहते हैं। बीसीसीआई के अवॉर्ड शो में उन्होंने अपना बेस्ट क्रिकेटर आइडियल बताया।

Follow :  
×

Share


हार्दिक पांड्या ने बताया कौन है उनका बेस्ट क्रिकेटर आइडियल, नाम जानकर चौंक जाएंगे फैंस | Image: Social media

Hardik Pandya: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लाखों फैंस हैं। हार्दिक खेल के मैदान में अपनी गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और फील्डिंग से भी फैंस को आकर्षित करते रहते हैं।

हार्दिक पंड्या जिस तरह खेल के मैदान में फैंस को चकित करते हैं, ठीक उसी तरह मैदान के बाहर भी फैंस को चकित करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वैसे तो लाखों खिलाड़ी हार्दिक को अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि हार्दिक पंड्या किसे अपना आइडल मानते हैं? हार्दिक पंड्या का जवाब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, क्योंकि उन्होंने 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील गावस्कर या सौरभ गांगुली या धोनी का नाम नहीं लिया है।

हार्दिक पंड्या वसीम जाफर को मानते हैं आइडल

गौरतलब है कि 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई के अवॉर्ड शो जब हार्दिक से पूछा गया है कि उनके बचपन के आइडल क्रिकेटर कौन हैं, तो उन्होंने जवाब में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का नाम लिया। पंड्या का ये जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए। उनका जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वसीम जाफर को क्यों आइडल मानते हैं हार्दिक?

बीसीसीआई के अवॉर्ड शो में हार्दिक ने बताया बचपन से ही उनकी बैटिंग देखना पसंद करते थे। उन्होंने कहा वसीम जाफर का बैटिंग स्टाइल, उनकी क्लास, उनकी तकनीक उन्हें काफी पसंद थी। हार्दिक ने आगे कहा कि अकसर उनकी बैटिंग तकनीक को कॉपी करने की कोशिश भी करते थे।

वसीम जाफर का करियर

वसीम जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें जाफर ने 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए. जाफर ने 5 टेस्ट सेंचुरी और 11 अर्धशतक लगाए।  जाफर ने 2000 से 2008 तक भारत के लिए खेला था। वहीं, 260 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 50.67 की औसत से 19410 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जाफर के 57 शतक हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: विराट कोहली ने 18 साल बाद चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, इस खतरनाक बल्लेबाज को नहीं दी टीम में जगह
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 19:49 IST