अपडेटेड 24 March 2026 at 20:17 IST
बाहों में बाहें, फिर किया KISS... इवेंट में हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका के साथ जताया खुल्लम खुल्ला प्यार, रोहित शर्मा ने भी लिए मजे
हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड की हालिया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही है, जिसमें दोनों दुनिया से बेफिक्र होकर आपस में खोए नजर आ रहे हैं। कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।
Hardik Pandya-Mahieka Sharma: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। गर्लफ्रेंड माहिका संग उनकी केमिस्ट्री किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक-दूजे के लिए अपना प्यार खुल्लम-खुल्ला जाहिर करते हैं।
अब हाल ही में हार्दिक को माहिका के साथ मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां दोनों कोजी होते कैप्चर हुए। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे को गले लगाया। इतना ही नहीं, क्रिकेटर ने अपनी लेडी लव को किस भी किया।
एक-दूजे में खोए दिखे हार्दिक-माहिका
हार्दिक का माहिका पर प्यार लुटाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। कपल की नजरें मानों एक-दूजे से हट ही नहीं रहीं। दोनों दुनिया से बेपरवाह होकर बाहों में बाहें डाले झूमते और आपस में खोए दिखाई दिए।
रोहित शर्मा ने बेटी संग किया एन्जॉय
हार्दिक-माहिका से परे रोहित शर्मा भी अपनी बेटी के साथ नजर आए। उन्होंने बेटी को गोद में उठाया हुआ था। उन्होंने बेटी के साथ म्यूजिक पर एन्जॉय किया। कई बार वो झूमते भी दिखे। इस मौके पर बाकी क्रिकेटर्स भी मौजूद रहे। हालांकि, सारी लाइमलाइट हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका ने चुरा ली।
कपल की तस्वीरें चुटकी में वायरल
खैर, हार्दिक और माहिका की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो रहे हैं। दोनों के बीच का रिश्ता ओपन हो चुका है। कपल की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते ही वायरल हो जाती हैं।
हार्दिक ने रिश्ते को कब किया ऑफिशियल?
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक को अपना नया प्यार पिछले साल मिल गया। उन्होंने पॉपुलर मॉडल माहिका शर्मा को साल 2025 में डेट करना शुरू किया था। हार्दिक ने अपने 32वें जन्मदिन प तस्वीरें शेयर कर रिश्ते को सार्वजनिक किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 20:17 IST