अपडेटेड 2 February 2026 at 20:14 IST

T20 World Cup: 'तनाव के बाद आपने एशिया कप खेला तब देशभक्ति कहां थी, तो पैसे के लिए...', हरभजन ने मैच बहिष्कार पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया। इस बीच अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने आलोचना की है। उन्होंने इसे पूरा नौटंकी करार दिया है।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान पर भड़के हरभजन सिंह | Image: Social Media

T20 World Cup: पाकिस्तान शुरू से ही दोहरी चाल चलते रहता है और इसका उदाहरण टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है। रविवार, 1 फरवरी को पाकिस्तान ने एक बयान जारी करते हुए कहा वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।
पाकिस्तान के इस दोहरे मानसिकता के बीच आईसीसी ने चेतावनी जारी की और उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के जवाब का इंतजार है। इस सब के बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने आलोचना के माध्यम से पाकिस्तान को करारा थप्पड़ मारा है। उन्होंने कहा 'यह लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया एक पूरा नाटक है, ताकि वे यह सोचें कि वे बांग्लादेश के साथ खड़े हैं।'

मेन इन ग्रीन बांग्लादेश के साथ खड़े हैं-हरभजन सिंह

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए हरभजन सिंह ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने के कदम की कड़ी आलोचना की और जानना चाहा कि इस कदम से इस्लामाबाद को क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों को यह सोचने पर मजबूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है कि 'मेन इन ग्रीन'(पाकिस्तान) बांग्लादेश के साथ खड़े हैं।'

बेगानी की शादी में अब्दुल्ला दीवाना

अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के द्वारा बहिष्कार पर बोला 'बेगानी की शादी में अब्दुल्ला दीवाना। इस फैसले का कोई तर्क या उचित आधार नहीं है। इससे आपको क्या फायदा होगा? यह सिर्फ अहंकार दिखाने के लिए है। अगर आपको सच में लगता है कि आप ऐसा कर सकते हैं, तो अड़े रहिए। देखते हैं कि आप में वाकई इतनी हिम्मत है या नहीं।'

गुमराह करने के लिए रचा गया पूरा नाटक

हरभजन ने देश पर लोगों को यह सोचने पर मजबूर करने के लिए नाटक रचने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा 'यह लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया एक पूरा नाटक है, ताकि वे यह सोचें कि वे बांग्लादेश के साथ खड़े हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन आपने अपने देश के उन लोगों के बारे में क्या सोचा है जो भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहते हैं?'

ICC ने PCB को दी चेतावनी

पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच न खेलने के बहिष्कार के फैसले पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।

ये भी पढ़ें: World Cup: पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पच नहीं रहा भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार, लेकिन सरकार के खिलाफ कैसे बोलें; जानें शाहिद अफरीदी ने क्या कहा?
 

 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 20:14 IST