अपडेटेड 14 March 2021 at 17:13 IST
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं हरभजन सिंह, पत्नी गीता ने फोटो शेयर कर दी जानकारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उनकी पत्नी गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर फोटो पर शेयर कर दी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उनकी एक्ट्रेस और उनकी पत्नी गीता बसरा ने सोशल मीडिया पर फोटो पर शेयर कर दी। इस तस्वीर में उनकी पांच साल की बेटी हिनाया भी है।
इस फोटो में हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा है। साथ में उनकी बेटी हिनाया है जो हाथ में एक टी-शर्ट ली हुई है। जिसमें लिखा गया है कि जल्दी ही बड़ी बहन बनने वाली हूं। इस फोटो को शेयर करते हुए गीता बसरा ने लिखा है कि कमिंग सून.. जुलाई 2021.
इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि हरभजन सिंह ने 2015 में गीता बसरा के साथ शादी की थी। 2019 में, 40 वर्षीय हरभजन सिंह ने तमिल फिल्म दिक्किला (Dikkiloona) से अपने अभिनय की शुरुआत की घोषणा की थी। वह आगामी तमिल रोमांटिक-स्पोर्ट्स-कॉमेडी फ्रेंडशिप में भी दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि हरभजन सिंह इस बार आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। कोलकाता ने उन्हें इस बार की नीलामी में उनकी बेस प्राइज दो करोड़ रुपये में खरीदा था। आपको बता दें कि उन्होंने इसके पहले वाले आईपीएल को कोरोना की वजह से नहीं खेला था।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर किया रोड शो, कहा- मैं मजबूती से लडूंगी लड़ाई
नीलामी के बाद हरभजन सिंह ने अपने विकटों के संकलन का एक वीडियो शेयर कर अपने आलोचको का मुंह बंद कर दिया था। इस वीडियो में हरभजन सिंह गजब की गेंदबाजी कर रहे थे। वीडियो के बैकग्राउंड में चक मैं आ गया गाना बज रहा है।
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 14 March 2021 at 17:13 IST