अपडेटेड 10 February 2025 at 11:37 IST

भारत-पाक मैच से पहले गरमाया माहौल, बीच मैदान दहाड़े हरभजन तो शोएब अख्तर ने मारा 'धक्का', VIDEO वायरल

हरभजन सिंह बल्ला लेकर बीच मैदान पर दहाड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं शोएब अख्तर भी गेंद लेकर आगे बढ़े और भज्जी को धक्का मार दिया।

Follow :  
×

Share


बीच मैदान अख्तर से भिड़ गए हरभजन | Image: instagram

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस 23 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां, यही वो तारीख है जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला होना है। दुबई में होने वाले इस मैच से पहले फैंस का जोश हाई है। भारत-पाक का मुकाबला हो और उससे पहले ड्रामा ना हो, ऐसा काइसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें भारत के पूर्व महान स्पिनर हरभजन सिंह और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि भज्जी बल्ला लेकर बीच मैदान पर दहाड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं शोएब अख्तर भी गेंद लेकर आगे बढ़े और भज्जी को धक्का मार दिया। आखिर ये लड़ाई क्यों हुई? आइए जानते हैं।

बीच मैदान अख्तर से भिड़ गए हरभजन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 23 फरवरी को एक दूसरे से टक्कर लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जंग तो अभी से छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रही है, जिसमें देख सकते हैं कि हरभजन सिंह और शोएब अख्तर एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये लड़ाई गंभीर नहीं बल्कि मजकिया है।

ILT20 फाइनल से पहले दोनों में भिड़ंत

शोएब अख्तर और हरभजन सिंह ILT20 के फाइनल को लेकर दुबई में थे। मैच से पहले दोनों मैदान पर एक दूसरे का सामना करने के लिए बेताब थे। भारत के भज्जी हाथ में बल्ला लेकर दहाड़ रहे थे तो अख्तर भी उन्हें बोल्ड करने के लिए बेकरार थे। हालांकि, बल्ले और गेंद से जंग से पहले दोनों एक दूसरे की तरफ तेजी से बढ़े और आंखों में आंखें डालकर हुंकार भरी। वीडियो में देख सकते हैं कि पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर हरभजन सिंह को मजाक में धक्का मारते दिखाई दे रहे थे। हरभजन भी कहां पीछे रुकने वाले थे, उन्होंने भी पुराने दुश्मन का डटकर सामना किया। अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार होने का हमारा तरीका है।

बता दें कि ये वीडियो ILT20 फाइनल को प्रोमोट करने के लिए रिकॉर्ड किया गया था जिसे खुद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। टूर्नामेंट के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखे।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक की टक्कर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल के बाद होने जा रहा है। 2017 में सरफराज खान की अगुवाई में पाकिस्तान ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था। फाइनल में भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जब 23 फरवरी को दोनों के बीच टक्कर होगी तो टीम इंडिया 8 साल पहले मिली उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। 

इसे भी पढ़ें: छी... छी... छी, विराट कोहली के साथ कटक में कांड! DJ ने बजाया ऐसा गाना, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2025 at 11:37 IST