PAK vs NZ: हेलीकॉप्टर छोड़िए, सुपरमैन शॉट देखिए; इस कीवी बल्लेबाज का ये VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें T20 मुकाबले में टिम सिफर्ट की ओर से एक ऐसा शॉट देखने को मिला, जिसे देखकर सबके होश उड़ जाएंगे।

 
Follow :
पाकिस्तान के खिलाफ T20 मैच में टिम सिफर्ट का सुपरमैन शॉट | Image: X@PCB

PAK vs NZ: आपने अक्सर क्रिकेट के मैदान पर फील्डर को सुपरमैन की तरह उड़ते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी एक बल्लेबाज को सुपरमैन की तरह शॉट लगाने हुए देखा है। शायद नहीं। T20 क्रिकेट के इस जमाने में हेलीकॉप्टर शॉट अब आम बात हो गई है। लिहाजा अब नए-नए शॉट इजात किए जा रहे हैं, लेकिन सुपरमैन की तरह उड़ते हुए शॉट आज तक नहीं दिखा है। पर अब ये भी हकीकत बन गया है। 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज में एक बल्लेबाज ने सुपरमैन की तरह उड़ते हुए शॉट लगाया है। न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज ने ऐसा शॉट लगाया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Pakistan

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 27 अप्रैल को 5 मैचों की T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने एक ऐसा शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा। दरअसल सिफर्ट ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर सुपरमैन की तरह शॉट खेलना का प्रयास किया, हालांकि बॉल ऑफ साइड से बहुत ज्यादा बाहर होने की वजह से गेंद बल्ले को छू नहीं पाई।

क्रिकेट मैच में अब तक कई हैरतअंगेज कैच पकड़े गए हैं। फील्डर्स हवा में उड़ते हुए कैच लपकते हैं, लेकिन टिम सिफर्ट ने जिस तरह बैटिंग में ये शॉट खेलने का प्रयास किया, वो भी हैरान कर देने वाला है। सिफर्ट ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद पर पूरी तरह हवा में उड़ गए। पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर शाहीन अफरीदी ने ये गेंद डाली। 

मैच का लेखा-जोखा 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के लेखे-जोखे की बात करें तो मेजबान पाकिस्तान ने बाजी मारी। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाक टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 179 रन का टारगेट दिया। फिर उसे 169 रन पर रोक दिया और 9 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में टिम सिफर्ट ने 33 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। आखिरी मैच में पाकिस्तान की जीत के साथ ये सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई। 

ये भी पढ़ें- IPL के बीच लखनऊ पहुंचे इस अंग्रेजी क्रिकेटर ने ऐसा क्या देखा कि CM योगी की जमकर की तारीफ

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 28 April 2024 at 18:09 IST