अपडेटेड 16 October 2021 at 13:57 IST

Avi Barot: भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान अवि बरोट का हार्टअटैक से निधन, महज 29 साल थी उम्र

भारतीय क्रिकेट (Cricket) जगत के लिए एक दुखद खबर आई है। भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान और सौराष्ट्र के क्रिकेटर अवि बरोट (Saurashtra cricketer Avi Barot) का निधन हो गया है।

Follow :  
×

Share


Credit: @saucricket/Twitter | Image: self

भारतीय क्रिकेट (Cricket) जगत के लिए एक दुखद खबर आई है। भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान और सौराष्ट्र के क्रिकेटर अवि बरोट (Saurashtra cricketer Avi Barot) का निधन हो गया है। महज 29 साल के अवि बरोट (Avi Barot passed away) का हार्ट अटैक की वजह से जान चली गई। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (Saurashtra Cricket Association) ने क्रिकेटर अवि बरोट के निधन की पुष्टि की है। इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। बता दें कि अवि बरोट सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले साल मार्च में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बंगाल के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद रणजी ट्रॉफी 2019-20 का खिताब जीता था। 

यह भी पढ़ें: शार्दुल ठाकुर को जन्मदिन पर मिला आईपीएल 2021 में जीत का तोहफा, इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, 'सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हर कोई क्रिकेटर अवि बरोट के बेहद चौंकाने वाले, असामयिक और बेहद दुखद निधन पर गहरा स्तब्ध और दुखी है। बरोट का गंभीर हृदय गति के कारण 15 अक्टूबर 2021 की शाम को निधन हो गया। वह 29 साल के थे।' बयान में कहा गया, 'सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हर कोई अवि बरोट के दुखद निधन पर परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उनकी महान आत्मा को शांति प्रदान करे। अवि के परिवार, दोस्तों और सभी प्रियजनों को ईश्वर इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।'

वहीं सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) के अध्यक्ष जयदेव शाह ने दुख जताते हुए कहा, 'अवि बरोट के निधन की खबर बिल्कुल चौंकाने वाला और दुखद है। वह महान टीम के साथी थे और उनके पास महान क्रिकेट कौशल था।' उन्होंने कहा, 'हाल के सभी घरेलू मैचों में अवि बरोट ने उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। वह बहुत ही मिलनसार और नेक इंसान थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हम सभी गहरे सदमे में हैं।'

यह भी पढ़ें: IPL 2021 Awards: चैंपियन CSK को इनाम में मिले करोड़ों रुपए, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवार्ड?

अवि बरोट ने 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू टी-20 मैच खेले थे। वह सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज थे। सौराष्ट्र के लिए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 21 रणजी ट्रॉफी मैच, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू टी 20 मैच खेले थे। अवि बरोट 2019-20 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे। अवि बरोट 2011 में भारतीय अंडर -19 टीम के कप्तान रहे।

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 16 October 2021 at 13:55 IST