अपडेटेड 11 November 2024 at 08:50 IST
सेक्स चेंज करा लड़का से लड़की बना दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का बेटा, नाम अयाना; VIDEO ने मचाई खलबली
संजय बांगर के बेटे का नाम आर्यन है जो हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन और सेक्स चेंज के बाद अनाया बन गई हैं। अनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और पोस्ट शेयर किए।
Sanjay Banger Son Sex Change Story: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आरसीबी के पूर्व डायरेक्टर संजय बांगर का बेटा आर्यन बांगर इस समय सभी की चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल संजय बांगर के बेटे आर्यन ने अपना सेक्स चेंज करवाया है जिससे वे लड़का से लड़की बन गए हैं।
संजय बांगर के बेटे का नाम आर्यन है जो हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन और सेक्स चेंज के बाद अनाया बन गई हैं। अनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और पोस्ट शेयर कर अपने ट्रांस्फॉमेशन की स्टोरी शेयर की।
संजय बांगर के बेटे ने कराया सेक्स ट्रांस्फॉर्मेशन
आर्यन बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर है। वो बाएं हाथ का बल्लेबाज है और एक लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलता है। इसके अलावा उसने लीसेस्टरशर में हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी ढेर सारे रन बनाए हैं। अनाया फिलहाल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती है। वो वहां एक काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलती है।
पिता की तरह क्रिकेट खेलते हैं आर्यन
हालांकि, दावे से ये नहीं कहा जा सकता कि वो वहां किस क्रिकेट क्लब का हिस्सा है। लेकिन, उसके इंस्टाग्राम रील से पता चलता है कि उसने वहां खेले एक मैच में 145 रन का भी स्कोर किया है।
आर्यन से बनें अयाना
लड़की में ट्रांसफॉर्म होकर, मतलब आर्यन से अनाया बनकर वे काफी खुश हैं। उसने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए मैंने कई त्याग किए। लेकिन इस खेल के अलावा भी एक जर्नी है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 November 2024 at 08:50 IST