Fact Check: IND vs AFG टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के शॉट से मैदान पर गिरा ड्रोन? सोशल मीडिया पर Video Viral, सच्चाई क्या है?

Rishabh Pant Drone Video Viral: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के शॉट से ड्रोन गिर गया। इस वीडियो ने क्रिकेट फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

Rishabh Pant Drone Shot Viral Video IND vs AFG Test Match | Image: X

IND vs AFG Rishabh Pant Drone Video Viral: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच 2026 के दौरान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक ऐसा हवाई शॉट खेला कि गेंद सीधे ऊपर उड़ रहे ड्रोन से जा टकराई और ड्रोन जमीन पर गिर गया। इस वीडियो ने क्रिकेट फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। 

क्या है वायरल वीडियो का सच?

हालांकि जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो दावे की पोल खुल गई। दरअसल, ऋषभ पंत के शॉट से ड्रोन गिरने का यह दावा पूरी तरह से झूठा और फर्जी है। लाइव मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट (प्रसारण) को देखने से पता चलता है कि मैदान पर ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई थी। हालांकि पंत ने मैच के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में कई आक्रामक और ऊंचे शॉट जरूर खेले, लेकिन उनमें से कोई भी किसी ड्रोन से नहीं टकराया।

June 7, 2026

कैसे पकड़ी गई वीडियो की चोरी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह क्लिप असल में एक AI-जेनरेटेड फर्जी वीडियो है। इस वीडियो के फर्जी होने के कई पुख्ता सबूत सामने आए हैं-

  • वायरल वीडियो में गेंदबाज सफेद रंग की गेंद (White-Ball) से गेंदबाजी करता हुआ दिख रहा है, जबकि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह एक टेस्ट मैच है और टेस्ट क्रिकेट में हमेशा लाल रंग की गेंद (Red-Ball) का इस्तेमाल किया जाता है।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के अनुसार, मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाले स्पाइडर-कैम या ड्रोन एक तय और सुरक्षित ऊंचाई पर उड़ाए जाते हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा मारे गए शॉट की अधिकतम ऊंचाई से काफी ऊपर होते हैं।

मैच में कैसा रहा ऋषभ पंत का प्रदर्शन? 

इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह अंततः अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से हवाई शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। भारत ने इस मैच में पहली पारी में शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों की बदौलत 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें:  'इंग्लैंड दौरे में...' श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्रॉप करने पर मैनेजमेंट को घेरा
 

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 19:16 IST