Women's T20 WC Final: महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में महाजंग; जानें कब और कहां देखें Live

Women's T20 WC Final: महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। आइए जान लेते हैं कि इस महाजंग को भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Women's T20 WC Final: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में जंग, जानें कब और कहां देखें Live | Image: ICC

Women's T20 WC Final: रविवार, 5 जून को महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह 'महाजंग' लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे सफल टीम है, उसने 6 बार खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया पहले ही बाहर हो चुकी थी। आइए जान लेते हैं कि महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत में कब और कहां देख सकते हैं।  

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार, 5 जून भारतीय समयानुसार रात के 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस 7:30 मिनट पर होगा। बता दें कि यह फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल कहां देखें?

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

July 5, 2026

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड

टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। इससे पहले दोनों के बीच तीन फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है और आज चौथी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हुई है और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। साल 2012, 2014 और 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का सपना तोड़ा था।

ये भी पढ़ें: 'बोर्ड किसी के साथ अन्याय नहीं करता...,' वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 17:37 IST