ENG vs IND: लॉर्ड्स में 'हिटमैन' का बल्ला गरजा, निर्णायक मैच में अंग्रेज गेंदबाजों को जमकर कूटा

ENG vs IND: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच में रोहित शर्मा और कप्तान गिल का बल्ला जमकर गरजा है। दोनों ने शानदार अंग्रेज गेंदबाजों को कूटा।

ENG vs IND: लॉर्ड्स में 'हिटमैन' का बल्ला गरजा | Image: ANI

ENG vs IND: रविवार, 19 जुलाई को टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने जमकर अंग्रेज गेंदबाजों को कूटा। हालांकि, कप्तान गिल 77 रन बनाकर आदिल रसीद के शिकार बन गए। दोनों के बीच 147 रनों की पार्ट्नर्शिप रहीं। बता दें कि सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

लॉर्ड्स में 'हिटमैन' का बल्ला गरजा

टीम इंडिया इंग्लैंड के 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ ली। 'हिटमैन' शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच शानदार 147 रनों की पार्ट्नर्शिप रहीं। हालांकि, कप्तान गिल 84 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया।

वहीं, 'हिटमैन' रोहित शर्मा का निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन रहा। रोहित ने 85 गेंदों का सामना करना हुए शानदार 102 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर का 34वां शतक लगाया। यह तक तब लगाया है, जब अफवाह थी कि लॉर्ड्स उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। 

July 19, 2026

इंग्लैंड के दिया 388 रन का लक्ष्य

इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के भारत को 388 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक बेन डकेट 135 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 141 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, जैकब बेथेल ने 91 रन और जो रूट ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली।

July 19, 2026

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 22:03 IST