ENG vs IND: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा का 'ऐतिहासिक' शतक: 138 रनों की तूफानी पारी से आलोचकों को किया खामोश, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Rohit Sharma Century At Lord's: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शतक लगाकर उन्होंने संन्यास पर बात करने वाले आलोचकों कड़ा जवाब दिया है। रोहित ने शानदार 138 रनों की पारी खेली।

लॉर्ड्स में 'हिटमैन' का तूफान, 'ऐतिहासिक' 138 रन ठोक आलोचकों की बोलती बंद | Image: BCCI

Rohit Sharma Century At Lord's: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 'हिटमैन' ने शानदार और तूफानी अंदाज में शतकीय पारी खेली। रोहित का शतक उस समय आया है, जब उनके संन्यास की अटकलें सबसे तेज थी।

रोहित ने तीसरे वनडे में 138 रनों की तूफानी पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। इसी के साथ रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने अपनी शानदार पारी में 22 बाउंड्री लगाए। वहीं, विराट कोहली और कप्तान गिल ने भी शानदार अर्धतकीय पारी खेली।

लॉर्ड्स में रोहित का 'ऐतिहासिक' शतक

'हिटमैन' रोहित शर्मा ने सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में शानदार अर्धतकीय पारी खेली। रोहित ने महज 110 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 138 रन बनाए। रोहित ने इस दौरान 17 चौके और 4 छक्का लगाया। रोहित के 138 रनों की पारी में कुल 22 बाउंड्री लगाए।

July 19, 2026

लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ी का पहला शतक

इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोहित ने शतक जड़ते ही वो कारनामा करना दिया, जिसे आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतकजड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दुनिया के तीसरे आईसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स सबसे बड़ी 138 रनों की पारी खेली।

कप्तान गिल और कोहली की अर्धशतकीय पारी

इस निर्णायक मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार 77 रनों की पारी खेली। गिल ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। इस दौरान गिल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, किंग कोहली ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली।

July 19, 2026

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी टीम इंडिया? जानें क्या है पीछे की असल कहानी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 23:29 IST