अपडेटेड 8 February 2026 at 19:11 IST

T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, जैसे-तैसे अंग्रेजों ने बचाई इज्जत

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 फरवरी को इंग्लैंड बनाम नेपाल का मैच खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने जीत लिया है। नेपाल को 4 रन से हराया। इंग्लिश टीम जैसे-तैसे मैच जीत पाई।

Follow :  
×

Share


रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया | Image: X/@@CricketNep

T20 World Cup: रविवार, 8 फरवरी को इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच खेला गया। यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हरा दिया। मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीता नहीं सकें। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि नेपाल टीम इंग्लिश टीम को आसानी से रौंद देगी, लेकिन अंत में जीत इंग्लैंड की जीत हुई। इंग्लिश टीम इस मैच में जैसे-तैसे इज्जत बचा पाई। नेपाल की तरफ से दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने शानदार पारी खेली। 

इंग्लैंड ने 185 रन का टारगेट दिया

मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई इंग्लैंड की टीम में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जैकब ग्राहम बेथेल ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान हैरी ब्रुक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 रन की पारी खेली।

4 रन से चूक गई नेपाल की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम महज 4 रन से चूक है। नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 ही बना पाई। नेपाल की तरफ से दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। दीपेन्द्र के अलावा, रोहित 39 रन और लोकेश ने भी 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में नेपाल की टीम 4 रन से हार गई।  

6 गेंद में चाहिए थे 10 रन

सैम कर्रन टीम के लिए हीरो साबित हुए। उन्होंने अंतिम ओवर में सिर्फ 05 रन खर्चे, जब विरोधी टीम नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। इंग्लिश गेंदबाज ने अपनी टीम को जीत दिलाई, नहीं तो इंग्लैंड को हार का समाना करना पड़ता। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 18:37 IST