Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे पर क्लीन स्वीप के बाद 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' वैभव सूर्यवंशी ने दिया दिल छू लेने वाला बयान

Vaibhav Sooryavanshi: भारत ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हरा दिया है। जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। इस सीरीज के 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' वैभव सूर्यवंशी ने दिल छू लेने वाला बयान दिया है।

IND vs ZIM: 3-0 से जीत के हीरो बने वैभव सूर्यवंशी, बयां की दिल की बात | Image: BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक और धमाकेदार पारी खेलकर भारत को जिम्बाब्वे पर 3-0 से T20 सीरीज में क्लीन स्वीप दिलाने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’, दोनों अवॉर्ड जीतने को दिल छू लेने वाला बयान दिया है। दोनों अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने बताया कि मेरा गेम वैसा ही है जैसा मैं T20 क्रिकेट में खेलता हूं। यह सच में सपने जैसा है।

'सपना सच होने जैसा पल'-वैभव सूर्यवंशी

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान अपने POTM और POTS अवॉर्ड लेने के बाद सूर्यवंशी ने कहा 'यह सच में बहुत अच्छा लगा। हरारे पहुंचने के बाद दो या तीन दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही। मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मज़ा आता है। सभी ने मेरा साथ दिया। कप्तान, कोच, सभी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।'

आगे एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'हां, यह सच में एक सपना सच होने जैसा पल है। अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं।'

मेरा गेम वैसा ही है जैसा T20 क्रिकेट में खेलता हूं

आगे उन्होंने कहा 'मेरा गेम वैसा ही है जैसा मैं T20 क्रिकेट में खेलता हूं। मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था। तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं पारी को और बड़ा बनाना चाहता था। यही मेरा एकमात्र तरीका था।' आगे कहा कि मैं जो शॉट खेलता हूं, वही मैं प्रैक्टिस भी करता हूं। मैं प्रैक्टिस सेशन में जो करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं।'

July 26, 2026

तूफानी अंदाज में बनाए 81 रन

15 साल के ओपनर ने 49 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 81 रन बनाए। इससे भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले बैटिंग करने के फैसले के बाद 192/5 का स्कोर बनाया। इसके बाद भारत ने ज़िम्बाब्वे को 157/7 पर रोककर 35 रन से जीत हासिल की और क्लीन स्वीप किया।

इस क्लीन स्वीप से भारत की लगातार तीसरी T20 जीत हुई और यह टीनएज ओपनर के लिए एक यादगार ब्रेकथ्रू सीरीज़ रही, जो टॉप ऑर्डर में अपने निडर स्ट्रोकप्ले से सबसे अच्छे परफॉर्मर के तौर पर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें: CWG 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, PM मोदी ने भी बधाई
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 23:25 IST