अपडेटेड 6 August 2024 at 13:00 IST

दिनेश कार्तिक की क्रिकेट में फिर वापसी, अब रॉयल्स के लिए मचाएंगे धमाल, किया बड़ा ऐलान

Dinesh Karthik To Play SA20 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा फैसला लिया है।

Follow :  
×

Share


Dinesh Karthik | Image: IPL Official Site

Dinesh Karthik To Play SA20 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा फैसला लिया है। कार्तिक अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले टी20 लीग में हिस्सा लेंगे। SA 20 2025 में वो पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे। दिनेश कार्तिक और फ्रेंचाईजी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

SA20 में खेलेंगे दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व स्टार खिलाड़ी को पार्ल रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के जोस बटलर ने एक बयान जारी कर कहा कि वो आगामी SA20 संस्करण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनके इस निर्णय के बाद रॉयल्स के मालिक ने दिनेश कार्तिक को साइन किया है।

इससे पहले, यह घोषणा की गई थी कि दिनेश कार्तिक पूर्व प्रोटियाज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ लीग के नए राजदूत के रूप में SA20 में शामिल होंगे। अब ये पूर्व क्रिकेटर ने खुद इस बात की जानकारी दे दी कि वो इस लीग में बतौर खिलाड़ी मैदान में उतरने वाले हैं। बता दें कि भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बैटिंग कोच और मेंटॉर की भूमिका भी निभाएंगे। 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 12:48 IST