अपडेटेड 1 July 2024 at 11:16 IST
BREAKING: दिनेश कार्तिक की RCB में फिर वापसी, IPL 2025 से पहले दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी
Dinesh Karthik IPL 2025: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद आईपीएल फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बड़ा ऐलान किया है।
Dinesh Karthik IPL 2025: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद आईपीएल फ्रेंचाईजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बड़ा ऐलान किया है। RCB ने हाल ही में रिटायर हुए स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आईपीएल 2025 में कार्तिक को RCB टीम का बैटिंग कोच और मेंटॉर नियुक्त किया गया है।
RCB के कोच और मेंटॉर बने कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में पिछले 3 साल से RCB के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान 796 रन बनाए। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोशल मीडिया के जरिए उनके नए रोल के बारे में जानकारी दी। फ्रेंचाईजी ने लिखा, ''हमारे कीपर दिनेश कार्तिक का एक बिल्कुल नए अवतार में आरसीबी में वापस स्वागत है। डीके आरसीबी पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर होंगे। आप आदमी को क्रिकेट से बाहर कर सकते हैं लेकिन क्रिकेट को आदमी से नहीं! उस पर पूरा प्यार बरसाओ, 12वीं मैन आर्मी।''
हाल ही में दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए भारतीय क्रिकेट में अपने सफर को दिखाया था। दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 1 July 2024 at 10:41 IST