अपडेटेड 1 September 2024 at 16:07 IST

खुलेआम किया था प्रपोज मगर नहीं माने थे विराट कोहली, अब स्टार महिला क्रिकेटर ने लड़की से शादी कर ली

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने विराट कोहली को सरेआम शादी के लिए प्रपोज किया था, अब उन्होने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया हॉज से शादी कर ली है।

Follow :  
×

Share


Danielle Wyatt Marriage | Image: Instagram

Danielle Wyatt Marriage: टीम इंडिया (Team India) की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) किसी स्टार से कम नहीं हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग के बारे में हर कोई जानता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट है जिन्होंने विराट को सरेआम शादी के लिए प्रपोज किया था।  

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया हॉज (Georgie Hodge) से शादी कर ली है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। डेनियल व्याट और जॉर्जिया हॉज ने साल 2023 की शुरुआत में सगाई की थी और 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

डेनियल व्याट ने विराट कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज 

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट तब चर्चा में आईं जब टीम इंडिया 2014 में बांग्लादेश दौरे पर थी और उस वक्त डेनियल ने सोशल मीडिया पर सरेआम विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। इंग्लैंड महिला क्रिकेटर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। बाद में उन्होंने इस पोस्ट को लेकर कहा था कि यह सिर्फ एक मजाक था।

कौन है डेनियल व्याट की हमसफर

​डेनियल व्याट की हमसफर जॉर्जिया हॉस पूर्व फुटबॉलर हैं और वो फुटबॉल टीम की मैनेजर भी हैं। जॉर्जी हॉज लंदन में फुटबॉल प्रतिभा एजेंट के रूप में काम करती हैं। वर्तमान में वह सीएए बेस में महिला फुटबॉल की प्रमुख हैं, जो फुटबॉलरों के करियर विकास के लिए समर्पित एजेंसी है।

​डेनियल व्याट ने हाल ही में ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों में सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल में 48 गेंदों में 87 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी टीम को 34 रनों की जोरदार जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर जहां भी जाते हैं...' टीम इंडिया के हेड कोच पर जोंटी रोड्स का बड़ा बयान | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 1 September 2024 at 16:07 IST