Aakash Deep Wedding: 'शादी हो पाती यहां...,' कोहली-धोनी-रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया? आकाश दीप ने खुद किया खुलासा, VIDEO VIRAL
Aakash Deep Wedding: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी में जब उनके एक दोस्त ने सवाल पूछा कि अपनी शादी में कोहली, धोनी और रोहित शर्मा को क्यों नहीं बुलाया, तो आकाश ने ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर उनका जवाब वायरल होने लगा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Aakash Deep Wedding: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपनी जिंदगी में एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। गौरतलब है कि बुधवार को उन्होंने अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। आकाश की शादी शिव नागरी यानी वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में था।
आकाश की शादी ने भोजपुरी सिनेमा के पवार स्टार और MLC पवन सिंह के अलावा, क्रिकेटर मुकेश कुमार पहुंचे थे। इस बीच जब आकाश के एक दोस्त टीम इंडिया के अन्य स्टार खिलाड़ियों को मिस किया, तो आकाश से पूछा लिया कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया। आकाश ने जो जवाब दिया, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली-धोनी-रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया?
आकष दीप से जब एक दोस्त ने पूछा कि भैया, आपने विराट कोहली भैया, धोनी भैया और रोहित भैया को अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया? इस सवाल का जवाब देते ही पास में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
आकाश ने मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'अगर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा यहां आते तो क्या वाराणसी में मेरी शादी हो पाती।' आकाश के कहने का मतलब था कि जब वो आते तो उनके फैंस जिस सैलाब में उमड़ते उसके लिए यहां नहीं बल्कि, किसी दूसरी जगह शादी करनी पड़ती।
बिहार सरकार से DSP पद पर नियुक्त मिली
बिहार सरकार ने बिहार के दो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त किया। इस घोषणा के बाद आकाश दीप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद भी किया था। बता दें कि आकाश दीप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं। हालांकि, कमर में चोट के कारण वे IPL 2026 सीजन से बाहर हो गए थे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 25 June 2026 at 16:21 IST