अपडेटेड 18 February 2024 at 18:34 IST
'दोहरा शतकधारी' सब पर भारी, Yashasvi Jaiswal ने अंग्रेजों को ही नहीं सिद्धू को भी पछाड़ा
राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में Yashasvi Jaiswal इंग्लैंड के लिए काल बन गए। Jaiswal ने दोहरा शतक जड़कर अंग्रेजों को ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू को भी पछाड़ दिया।
Indian Young Talented Batsman Yashasvi Jaiswal defeated not only the England but also Navjot Singh Sidhu: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने बड़ा धमाका किया है। भारत (India) ने तीसरे टेस्ट मैच (3rd Test Match) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की है।
राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया है। मुकाबले में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। न केवल बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी में धाकड़ परफॉर्मेंस दिया। टीम के स्टार ऑलराइंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' (Player of the Match) पुरस्कार दिया गया, लेकिन इस मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक अलग ही छाप छोड़ी।
जायसवाल ने मैच में दूसरा शतक जड़ा, जिसने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। जायसवाल ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से अंग्रेजों को ही नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भी पछाड़ दिया।
सिद्धू से आगे निकले जायसवाल
दरअसल 22 साल के जायसवाल ने सिद्धू का एक टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा है। जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय बन गए हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 14 छक्के जड़ते हुए 214 रन बनाए। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था, जिन्होंने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 8 छक्के लगाए थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम के एक टेस्ट पारी में 12 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 18:34 IST