IPL से बाहर हुए भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, कब करेंगे क्रिकेट में वापसी? जान लीजिए
चोट के कारण आगामी IPL 2024 सीजन से बाहर हुए भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी क्रिकेट में कब वापसी करेंगे, इस बारे में जानकारी सामने आई है।
- खेल समाचार
- 3 min read
Mohammad Shami Ruled Out of IPL 2024 Due to Injury: वर्ल्ड कप में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि शमी आगामी IPL सीजन से बाहर हो गए हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बाएं टखने में चोट के कारण अगले महीने शुरू होने वाले IPL 2024 सीजन में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें सर्जरी कराने ब्रिटेन में जाना पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने ये जानकारी दी है। BCCI सूत्रों ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की है।
33 मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। बता दें कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में खेला था। ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था।
शमी कब करेंगे क्रिकेट में वापसी?
शमी के IPL से बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। जिस तरह शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में गेंद के साथ आग उगली थी और विरोधी टीमों को नेस्तनाबूद किया था। फैंस उसी तरह फैंस IPL में भी शमी का जलवा देखना चाहते थे, लेकिन अफसोस कि फैंस को अब ये देखने को नहीं मिलेगा। शमी को अपनी चोट के लिए इलाज के लिए यूके जाना होगा। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर क्रिकेट में उनकी वापसी कब होगी। तो आपको इस बारे में भी बता देते हैं। दरअसल मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदान पर वापसी का टारगेट रखा है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 2024 के अंत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर सकती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस सीरीज के वेन्यू भी सामने आए हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ, दूसरा एडिलेड, तीसरा गाबा, चौथा मेलबर्न और पांचवां सिडनी में हो सकता है, हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि 2023 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत ने मेजबानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से धूल चटाई थी, लेकिन अब भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। ऐसे में चुनौती कड़ी हो सकती है।
जनवरी में लंदन में थे मोहम्मद शमी
BCCI के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया-
शमी टखने पर खास इंजेक्शन लगाने के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते में लंदन में थे और उन्हें बताया गया कि वो तीन हफ्ते के बाद थोड़ा भागना-दौड़ना शुरू कर सकते हैं।
BCCI के मुताबिक हालांकि शमी को इंजेक्शन लगवाने से कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके पास ऑपरेशन करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वो ऑपरेशन करवाने के लिए जल्द ही यूके जाएंगे। ऐसे में उनके IPL में खेलने का सवाल ही नहीं उठता। BCCI सूत्रों ने ये भी कहा है कि शमी का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया दौरे तक पूरी तरह फिट होना होगा।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 22 February 2024 at 15:42 IST