अपडेटेड 6 February 2024 at 16:45 IST

रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने पर कोच ने दी सफाई तो पत्नी रितिका ने दिखाया आईना

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने सफाई दी है, जिस पर रोहित की पत्नी रितिका की कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

Follow :  
×

Share


रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर | Image: INSTAGRAM@ritssajdeh/BCCI

Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh comment over Mumbai Indians Head Coach Mark Boucher Statement: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच (Head Coach) मार्क बाउचर के रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिए गए बयान के बाद माहौल फिर गर्माया है। 

रोहित (Rohit) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी से क्यों हटाया गया? इस पर मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने सफाई दी है। बाउचर (Boucher) ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है और सारी चीजें साफ की हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच ने टीम मैनेजमेंट (Team Management) के इस फैसले के पीछे कई तर्क दिए हैं, लेकिन उनके इस बयान ने मामले को फिर तूल दिया है। रोहित (Rohit) को कप्तानी से हटाए जाने के एक महीने बाद हेड कोच बाउचर (Boucher) ने सफाई दी तो रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने उन्हें आईना दिखाया। 

बाउचर के बयान पर रितिका ने क्या कहा? 

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर के बयान पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रितिका का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बाउचर के इस इंटरव्यू वाले पोस्ट पर रिप्लाई किया है।

 रितिका ने कमेंट में लिखा- 

इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं।

बता दें कि रोहित (Rohit) को कप्तानी से हटाने और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बनाने के फैसले को लेकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस काफी नाराज हैं। सोेशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैंपेन भी चला चुके हैं। इतना नहीं फ्रेंचाइजी के फोलोवर्स की संख्या भी काफी घट गई है और अब रोहित की पत्नी रितिका के इस रिएक्शन ने एक बार फिर रोहित से कप्तानी छीनने के विवाद को हवा दे दी है। 

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से क्यों छीनी गई मुंबई इंडियंस की कप्तानी? कोच मार्क बाउचर ने कर दिया साफ
 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 February 2024 at 16:45 IST