अपडेटेड 6 February 2024 at 17:26 IST

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, पंजाब के कार्यकारी CM मोहसिन रजा नकवी बने PCB चीफ

लंबे विवाद के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। पंजाब प्रांत के कार्यकारी मुख्यमंत्री मोहसिन रजा नकवी PCB चीफ बने हैं।

Follow :  
×

Share


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष मोहसिन रजा नकवी | Image: PCB

PCB elects Mohsin Naqvi as chairman: पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को नया चेयरमैन मिल गया है। पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत के कार्यकारी मुख्यमंत्री सैयद मोहसिन रजा नकवी (Syed Mohsin Raza Naqvi) को PCB चीफ बनाया गया है।

PCB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की ओर से मंगलवार, 6 फरवरी को मोहसिन रजा नकवी को निर्विरोध PCB का अध्यक्ष चुना गया। नकवी ये कार्यकाल 3 साल का होगा। यानि वो 2027 तक PCB प्रमुख रहेंगे।

नकवी PCB के 37वें अध्यक्ष 

बता दें कि नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 37वें अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार को लाहौर में नेशनल क्रिकेट अकादमी में बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष शाह खावर द्वारा बुलाई गई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव पूरा हुआ और नकवी को अध्यक्ष चुना गया। 

चेयरमैन बनने पर क्या बोले नकवी? 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझ पर दिखाए गए भरोसे के लिए मैं आभारी हूं। मैं देश में क्रिकेट के स्तर को उन्नत करने और पाकिस्तान में क्रिकेट के प्रशासन में प्रोफेशनलिस्म लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। 

बता दें कि दिसंबर 2022 से ही PCB बिना फुलटाइम अध्यक्ष के बिना काम रहा था। तब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के चुने हुए उम्मीदवार रमीज राजा को आधी रात की सरकारी अधिसूचना द्वारा हटा दिया गया था। तब से, नजम सेठी और जाका अशरफ ने अलग-अलग अवधि तक अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम किया। जाका अशरफ PCB के आखिरी चीफ थे, जिन्होंने 19 जनवरी को अपना पद छोड़ दिया था। 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद से ही वो सवालों के घेरे में थे। 

ये भी पढ़ें- रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने पर कोच ने दी सफाई तो पत्नी रितिका ने दिखाया आईना


 

 

 


 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 February 2024 at 17:16 IST